फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़: बाइक के पहिए में चुन्नी फंसने से हाईकोर्ट के क्लर्क की पत्नी की मौत, हेलमेट भी नहीं पहना था

Sun, 25 Jul 2021 02:15 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

पुलिस की प्राथमिक जांच में सामने आया कि शारदा के बेटे ने तो हेलमेट पहना हुआ था। जबकि वह बिना हेलमेट थी। अगर उन्होंने हेलमेट पहना होता तो शायद उनकी जान बच सकती थी। फिलहाल पुलिस ने शव को अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है, जहां पोस्टमार्टम होने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा। 
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ के सेक्टर 35/36 की विभाजित सड़क पर बाइक के पहिए में चुन्नी फंसने से महिला की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब महिला बेटे के संग बाइक पर बनूड़ रिश्तेदार के घर जा रही थी। हादसा इतना दर्दनाक था कि महिला का गला पहले चुन्नी से दबा और फिर बाइक से गिरकर दूर तक घिसटती चली गई। मृतका की पहचान सेक्टर 23 निवासी शारदा (39) के रूप में हुई है। सेक्टर 36 थाना पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

विज्ञापन


पुलिस के मुताबिक, शारदा सेक्टर 23 में पति, एक बेटे और दो बेटियों के साथ रहती थी। पति पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट में बतौर क्लर्क कार्यरत हैं। हाल ही में शारदा के बेटे की सगाई बनूड़ में हुई थी। इस दौरान उन्हें पता चला कि बेटे की ससुराल में किसी की तबीयत खराब है। इसके चलते शारदा अपने बेटे के साथ बनूड़ जा रही थी।

दोपहर करीब डेढ़ बजे सेक्टर 35/36 विभाजित सड़क पर पहुंची तो उनकी चुन्नी बाइक के पहिए में फंस गई। इससे उनका गला दब गया और अचानक लगे झटके से वह बाइक से गिर गईं। उनका सिर सड़क से टकराया। काफी दूर तक वह घिसटती चली गईं। सिर से काफी खून बह गया। आसपास के लोगों ने ऑटो से जीएमएसएच 16 पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। वहीं, हादसे में बेटे को भी चोटें आई हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें