फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दम घुटने से हुई थी महिला की मौत, शरीर पर मिले चोट के निशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मलोया के जंगल में बुधवार सुबह 10 बजे नग्न अवस्था में मिले महिला शव की पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कई अहम खुलासे हुए हैं। महिला की मौत दम घुटने से हुई है। इसके अलावा उसके शरीर पर दांत से काटने और चोट के कई निशान थे। वहीं, पुलिस ने रेप की पुष्टि के लिए नमूने सीएफएसएल भेजने के साथ शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों ने शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन

पोस्टमार्टम रिपोर्ट में महिला के मुंह पर कुछ अंगुलियों के निशान मिले हैं। आशंका जताई जा रही है कि महिला चिल्ला न सके, इसलिए आरोपी ने पहले उसके मुंह में जुराब ठूंस दी। इसके बाद भी आवाज आने पर मुंह को दबाया। इसके अलावा आरोपी ने महिला के साथ मारपीट भी की है। शरीर पर घसीटने के भी निशान मिले हैं। उसके शरीर पर कुछ झाड़ियां चिपकी हुई थीं। आशंका जताई जा रही है कि महिला के साथ जबरदस्ती की गई है। फिलहाल, इसका खुलासा सीएफएसएल रिपोर्ट आने के बाद होगा। पुलिस इसके बाद आरोपियों की संख्या और उससे जुडे़ तथ्यों की जांच करेगी। महिला के शव का पोस्टमार्टम करने वाले बोर्ड में सेक्टर-32 अस्पताल के डॉ. अमनदीप सिंह, सेक्टर-16 अस्पताल के डॉ. सत्यम और डॉक्टर पारुल शामिल थीं।
गौरतलब है कि महिला अपने पति के साथ मार्केट में सामान खरीदने के लिए गई थी। लेकिन, उसका पति अकेला छोड़कर भतीजे के पास पैसा लेने चला गया था। जब वह लौटकर मार्केट में आया तो पत्नी नहीं मिली। इसके बाद सुबह रिश्तेदारी समेत कई जगह तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं लगा। अंत में पति ने मलोया थाने में गुमशुदगी दर्ज करवाई। लेकिन अगले ही दिन सुबह उसका शव घर के पास जंगल में नग्न अवस्था में मिला।
विज्ञापन

सीसीटीवी कैमरे में सामान खरीदती दिखी महिला
यूटी पुलिस ने वीरवार को मलोया मार्केट और जंगल की तरफ जाने वाले रास्ते पर लगे सीसीटीवी कैमरे की फुटेज को कब्जे में लेकर खंगाला। जिसमें महिला मार्केट में खरीदारी करते हुए साफ दिख रही है। सीसीटीवी फुटेज में महिला का कोई व्यक्ति पीछा करता दिखाई नहीं दे रहा है। ऐसे में पुलिस को अंदेशा है कि महिला को उसके घर के पास अकेली देखकर ही वारदात को अंजाम दिया गया है। क्योंकि मार्केट के बाद उसके घर को जाने वाले रास्ते में सीटीसीवी कैमरे नहीं लगे हैं।
कोट्स
महिला का पोस्टमार्टम हो गया है। शव परिजनों को सौंप दिया गया है। परिजनों ने उसका अंतिम संस्कार भी कर दिया है। रिपोर्ट के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। मृदुल, एएसपी, साउथ-वेस्ट
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें