मनीमाजरा। जिला अपराध शाखा द्वारा पकड़े गए आरोपी ने वीरवार को मनीमाजरा थाना की हवालात मेें दीवार से सिर फोड़कर आत्महत्या करने की कोशिश की। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आत्महत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया। आरोपी की पहचान मौलीजागरां के धर्मराज उर्फ धम्मा के रूप में हुई। पुलिस ने आरोपी धम्मा को वीरवार जिला अदालत में पेश किया, जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
पुलिस के अनुसार जिला अपराध शाखा ने बुधवार को गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी धरमराज को मौलीजागरां में शिव मंदिर के पास 60 नशे के इंजेक्शन और दो किलो गांजा के साथ गिरफ्तार किया था। वीरवार सुबह उसे मनीमाजरा थाना लेकर आया गया, जहां पर उसने हवालात में दीवार से सिर फोड़ कर आत्महत्या करने का प्रयास किया।