फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Firozpur News: बहू को पीटकर घर से निकाला, गम नहीं झेल सकी विवाहिता, जहर खाकर दे दी जान

Wed, 07 Jun 2023 05:18 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजपुर (पंजाब)

सार

थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बलदेव के बयान पर आरोपी पति राकेश, रवि व रानी निवासी चक महंता वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के फिरोजपुर में ससुराल वालों ने दहेज की खातिर बहू को पीटकर घर से निकाल दिया। इसी गम में पीड़िता ने जहरीला पदार्थ निगलकर खुदकुशी कर ली। शादी को दो माह हुए थे। थाना गुरुहरसहाय पुलिस ने बुधवार को आरोपी पति समेत तीन लोगों के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की तफ्तीश शुरू कर दी है। सभी आरोपी फरार हैं।

विज्ञापन


मृतका नेहा रानी (20) के पिता बलदेव राम निवासी चक महंता वाला गुरुहरसहाए ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी नेहा की शादी राकेश कुमार के साथ 12 मार्च 2023 में हुई थी। शादी के बाद नेहा को ससुराल वाले दहेज के लिए तंग करने लगे। पांच जून 2023 की रात 11 बजे ससुराल वालों ने नेहा से मारपीट कर उसे घर से निकाल दिया। वह अपने मायके में आ गई।

बलदेव ने बताया कि वह अगले दिन दुकान पर जाने लगे। तभी नेहा ने कहा कि उसके कपड़े सुसराल में है, उसे ले आती है, क्योंकि ससुराल भी चक महंता वाला में था। नेहा ससुराल गई और वहां से घर वापस आकर उसने जहरीली वस्तु निगल ली। उसकी बिगड़ती तबीयत देख उसे गुरुहरसहाए के सिविल अस्पताल ले जाया गया, वहां पर उसकी मौत हो गई। 
विज्ञापन


नेहा की मौत के बाद उसकी मां की तबीयत खराब हो गई, जिसे अस्पताल में दाखिल करवाया है। थाना गुरुहरसहाए पुलिस ने बलदेव के बयान पर आरोपी पति राकेश, रवि व रानी निवासी चक महंता वाला के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें