फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मकान मालकिन ने प्याज चोरी करते महिला को रंगेहाथ पकड़ा, पुलिस ने किया गिरफ्तार

Sat, 07 Dec 2019 12:32 AM IST
ajay kumar कपूरथला, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

कपूरथला के थाना सिटी पुलिस ने एक महिला को रंगे हाथों प्याज चोरी करने के मामले में काबू किया है। महिला ने बताया कि एक महिला उनके घर में काफी समय से काम करती है। उन्होंने बताया कि हमारी कालोनी में ये और भी घरों में काम करती है। पिछले काफी समय से हमारे घर की काफी चीजें गायब हो रही थी। उन्हें शक था कि ये चोरी उनके घर में काम करने वाली महिला ही है। 

विज्ञापन


इसके बाद उन्होंने अपने घर में मोबाइल को रिकार्डिंग पर लगा दिया, जब महिला काम करने के लिए आई तो स्टोर रूम में जाकर प्याज अपने थैले में डाल लिए और थैले को अपने कपड़ों में छुपा लिया। जब आसपास के लोगों को बुलाया तो उसके कपड़ों में एक थैला निकला। उनके घर के सामने रह रहे पड़ोसी महिला ने बताया कि आरोपी महिला उनके घर में काम करती है व घर की काफी चीजें चोरी हो रही है। उन्होंने मौके पर पीसीआर की टीम को बुलाकर महिला को पुलिस के हवाले कर दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें