फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हैदराबाद एनकाउंटर पर अनिल विज की प्रतिक्रिया- क्या हुआ, कैसे हुआ, जो भी हुआ अच्छा हुआ

Fri, 06 Dec 2019 11:43 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
गृह मंत्री अनिल विज - फोटो : फाइल फोटो
विज्ञापन

हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने हैदराबाद दुष्कर्म और हत्या के मामले में आरोपियों के पुलिस एनकाउंटर में मार गिराए जाने पर अपना पक्ष रखते हुए ट्वीट किया है। ट्वीट में उन्होंने कहा कि क्या हुआ कैसे हुआ, लेकिन अच्छा हुआ। विज ने कहा कि जो दुष्कर्म पीड़िता थी उसको सही मायने में इंसाफ मिला है। 

विज्ञापन


निर्भया कांड में सात साल हो गए, लेकिन अभी तक आरोपियों को सजा नहीं हुई। विज ने कहा कि मेरा कहना तो यह है कि नियमों में बदलाव किया जाना चाहिए और ऐसे मामलों में केस का समरी ट्रायल होना चाहिए और समरी ट्रायल में शहर के मौजिज लोगों को ज्यूरी मेंबर के तौर पर बैठा सकते हैं। उन्होंने कहा कि समरी ट्रायल में बैठकर फैसला करके दोषियों की सजा तय कर देनी चाहिए और उसकी कोई अपील और कोई दलील नहीं होनी चाहिए।
इसके अलावा विज ने शुक्रवार को तीन केंद्रीय मंत्रियों से मुलाकात कर प्रदेश के ताजा घटनाक्रम और लंबित कार्यों को जल्दी पूरा करवाने की मांग की। उन्होंने रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से अंबाला छावनी में बनने वाले डोमेस्टिक एयरपोर्ट के निर्माण में आ रही बाधाओं पर चर्चा की। उन्होंने कहा कि अंबाला छावनी में एयरपोर्ट बनने से शहर ही नहीं बल्कि आसपास के क्षेत्र की पहचान भी बढ़ेगी। 
विज्ञापन


इससे अंबाला राष्ट्रीय नक्शे पर एक विशेष पहचान बनाने में सफल होगा। राजनाथ सिंह ने इस दौरान प्रदेश के गृह मंत्री विज को आश्वासन दिया कि वे इस संबंध में आ रही सभी दिक्कतों को दूर करने के लिए शीघ्र ही उच्च स्तरीय बैठक बुलाएंगे, जिसमें एयरपोर्ट अथॉरिटी के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उन्हें भी आमंत्रित किया जाएगा ताकि एयरपोर्ट के निर्माण कार्य संबंधी शीघ्र ही उचित निर्णय लिया जा सके। 

विज ने गृहमंत्री अमित शाह से लोकसभा में उनके कार्यालय में शिष्टाचारपूर्वक मुलाकात की और हरियाणा में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए प्रदेश सरकार द्वारा उठाए जा रहे कदमों पर चर्चा की। विज ने केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी से भी भेंट की और अंबाला छावनी में बनने वाली रिंग रोड तथा शास्त्री कॉलोनी के पास जीटी रोड पर बनने वाले पुल के निर्माण पर बातचीत की। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें