फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Punjab News: वीके सिंह बोले- पंजाब में मौका परस्तों की सरकारें बनीं, केंद्र दूर करेगा पूर्व सैनिकों की समस्या

Sun, 07 May 2023 09:55 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, जालंधर (पंजाब)

सार

केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व सैनिकों को चिंता नहीं करनी चाहिए। उनकी सभी समस्याएं हमारे दिमाग में हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। कैप्टन जीएस सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की संस्था पेस्को द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती के खिलाफ भाजपा सैनिक सेल बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू करेगी।
विज्ञापन
जालंधर पहुंचे केंद्रीय मंत्री वीके सिंह। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

केंद्रीय मंत्री जनरल वीके सिंह ने कहा कि हम प्राथमिकता के आधार पर पूर्व सैनिकों की सभी समस्याओं का समाधान करेंगे। यह बात जालंधर छावनी के निजी पैलेस में भाजपा पूर्व सैनिक प्रकोष्ठ के राज्य संयोजक कैप्टन जीएस सिद्धू की ओर से आयोजित रैली के दौरान उन्होंने कही। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली केंद्र की भाजपा सरकार पूर्व सैनिकों की समस्याओं को लेकर बेहद गंभीर और हमदर्दी वाली सरकार है।

विज्ञापन


वीके सिंह ने कहा कि इससे पहले भारत की केंद्र की सत्ता में रही कांग्रेस पार्टी समेत अन्य दलों की सरकारों ने पूर्व सैनिकों के मुद्दों पर केवल राजनीति की और पूर्व सैनिकों की वन रैंक वन पेंशन की मांग को 27 साल तक लटकाए रखा। वर्तमान भाजपा सरकार के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी ने 2014 में सत्ता में आते ही पूर्व सैनिकों की इस मांग को तुरंत लागू कर पूर्व फौजियों को बड़ी राहत प्रदान की। 

उन्होंने कहा कि एक जुलाई 2019 से लागू वन रैंक-वन पेंशन-2 की खामियों को भी जल्द दूर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि भगवंत मान की सरकार ने पंजाब को बर्बाद कर दिया है। लोगों ने कांग्रेस समेत अन्य दलों को आजमाया है। उन्होंने कहा कि सभी पूर्व सैनिक, उनके परिवार और जालंधर के सभी मतदाता भाजपा प्रत्याशी इंदर इकबाल सिंह अटवाल को बहुमत से विजयी बना कर दिल्ली भेजें और देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों को मजबूत करें। 
विज्ञापन


केंद्रीय मंत्री सोम प्रकाश ने इस अवसर पर कहा कि पूर्व सैनिकों को चिंता नहीं करनी चाहिए। उनकी सभी समस्याएं हमारे दिमाग में हैं और जल्द ही उनका समाधान किया जाएगा। कैप्टन जीएस सिद्धू ने कहा कि पंजाब सरकार की संस्था पेस्को द्वारा पूर्व सैनिकों की भर्ती के खिलाफ भाजपा सैनिक सेल बड़े पैमाने पर संघर्ष शुरू करेगी।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें