फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली: गुस्से में पत्नी ने पति के सिर पर मारा तवा फिर साथ बैठकर खाना खाया, चोट लगने से हुई मौत

Tue, 28 Apr 2020 10:02 PM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मोहाली ( पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

कोरोना महामारी के चलते लगे लॉकडाउन में गांव मटौर एरिया में सोमवार दोपहर को एक दपंती में किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इस दौरान पति ने पत्नी को बेल्ट से पीटा तो पत्नी ने गुस्से में आकर तवे से पति के सिर पर वार कर दिया। इसके बाद दोनों सामान्य हो गए और साथ बैठकर खाना भी खाया। लेकिन शाम को सोने के बाद पति फिर दोबारा नहीं उठा और उसकी मौत हो गई। इस पर पुलिस ने पत्नी पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक गांव मटौर के एरिया में रह रहे फूलचंद का दोपहर को किसी बात को लेकर अपनी पत्नी सपना के साथ झगड़ा हो गया। इस दौरान बात इतनी बढ़ी कि पति ने पत्नी को बेल्ट से मारा तो पत्नी ने गुस्से में तवा उठाकर उसके सिर पर दे मारा। इसके थोड़ी देर बाद दोनों सामान्य हो गए और साथ बैठकर दोनों ने खाना भी खाया। 

इसके बाद देर शाम तक फूलचंद सोता रहा और उसके बाद दोबारा नहीं उठा। इसके बाद देर रात जब पत्नी छोटे बच्चों को दूध पिलाने के लिए उठी तो उसने पति को उठाने की कोशिश की। लेकिन वह नहीं उठा। इसके बाद पत्नी ने तुरंत अपने देवर और अन्य पारिवारिक सदस्यों को बताया। सूचना मिलते ही मौके पर पुलिस पहुंची और घायल फूलचंद को सिविल अस्पताल पहुंचाया। यहां पर डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

मृतक की पहचान 32 साल के फूलचंद के रूप में हुई है। वहीं, पोस्टमार्टम में मौत का कारण सिर में आई अंदरूनी चोट बताया गया है। पुलिस ने पूछताछ के बाद मृतक की पत्नी सपना पर हत्या का केस दर्ज कर लिया है। मटौर थाने के एसएचओ राजीव कुमार ने कहा कि महिला को गिरफ्तार कर अदालत में पेश करने के बाद एक दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

ऐसे हुआ दोनों में झगड़ा
पुलिस ने बताया कि सोमवार दोपहर को पति-पत्नी दोनों घर पर थे और पत्नी खाना बना रही थी। इसी बीच किसी बात पर दोनों में बहस शुरू हो गई। फूलचंद ने पत्नी को बेल्ट मार दी तो गुस्साई पत्नी ने उसके सिर में तवा मार दिया। इसके बाद वह दोनों झगड़ते रहे और फिर दोनों शांत हो गए। दोनों ने बैठकर खाना खाया। 

पुलिस को पत्नी ने बताया शाम को फूलचंद जल्दी सो गया। उसके बाद वह और उसके बच्चे सो गए थे। देर रात जब पत्नी बच्चों को दूध पिलाने के लिए उठी तो उसने अपने पति को उठाया। लेकिन वह नहीं उठा। उसने देखा तो पति की सांस भी नहीं चल रही थी। उसने तुरंत अपने परिवार के सदस्यों को बताया। इसके बाद पुलिस को सूचित किया गया था।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें