फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिसे जी जान से चाहा, शादी के दो महीने बाद ही वो निकली बेवफा, पति ने दी जान

Sat, 05 May 2018 10:00 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, कैथल(हरियाणा)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
जिसे जी जान से चाहा, सात फेरे लिए। शादी के दो महीने बाद ही वो बेवफा निकली और इससे पति को ऐसा झटका लगा कि उसने जान दे दी। मामला हरियाणा के कैथल का है। गांव पीडल में एक नवविवाहिता दो महीने बाद ही किसी दूसरे युवक के साथ फरार हो गई। इससे दुखी होकर पति ने जहर खाकर सुसाइड कर लिया।
विज्ञापन


परिजनों ने बलविंद्र को कैथल के एक निजी अस्पताल में दाखिल करवाया, लेकिन इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। चीका थाना पुलिस ने मृतक के भाई की शिकायत पर नवविवाहिता व उसके साथी पर सुसाइड के लिए मजबूर करने का केस दर्ज कर लिया है। मामले की जांच एएसआई रमेशचंद ने को सौंप दी गई है।
विज्ञापन

शादी के बाद पता चला कि अवैध संबंध थे

शादी
मृतक के भाई सुरेंद्र ने बताया कि उसके छोटे भाई बलविंद्र की इसी साल चार मार्च को खेड़ी शेरू की रहने वाली युवती के साथ शादी हुई थी। बलविंद्र ने शादी के पांच-सात दिन बाद ही परिवार को बता दिया था कि पत्नी का चरित्र ठीक नहीं है और गांव सौंगल के युवक नवीन के साथ उसके अवैध संबंध है।

परिवार वालों ने नवविवाहिता के परिजनों को भी सूचित कर दिया था, लेकिन वह नहीं मानी। धमकी देने लगी कि उसे नवीन के साथ बात करने से रोका तो हत्या करवा देगी। आरोप है कि एक मई को नवविवाहिता बलविंद्र के साथ झगड़ा करके धमकी देते हुए नवीन के साथ चली गई। दूसरे युवक के साथ पत्नी जाने के डेढ़ घंटा बाद ही बलविंद्र ने आहत होकर जहर निगल लिया।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें