इंसान के हौसले बुलंद हों तो वह मंजिल को छू लेता है। यह बात दिव्यांग वीर सिंह पर सटीक बैठती है। इन्होंने हिम्मत नहीं हारी और एक क्रिकेट टीम तैयार कर ली। जिसके वह खुद कप्तान हैं।
वीर सिंह ने अपनी तरह के दिव्यांग साथियों को क्रिकेट के खेल में माहिर बनाया। इनकी चंडीगढ़ की व्हील चेयर क्रिकेट टीम ने इलाहाबाद में आयोजित ट्राई सीरीज टूर्नामेंट में रनरअप ट्रॉफी जीतकर साबित किया है कि वह किसी से कम नहीं हैं।
अब इंटरनेशनल खिलाड़ी हैं
मूलरूप से मोगा के पास गांव के रहने वाले वीर सिंह का चयन भारतीय व्हील चेयर क्रिकेट टीम में हुआ है। इस टीम को अगले महीने मलयेशिया में होने वाले इंटरनेशनल क्रिकेट टूर्नामेंट में हिस्सा लेना है।