फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवाओं के लिए सुनहरा मौका, 5249 पदों पर होने वाली भर्ती, तैयार रहें

Mon, 01 Aug 2016 11:32 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
4141 युवाओं को अपने ही घर में मिलेगा रोजगार - फोटो : अलीगढ़/ब्यूरो
विज्ञापन
युवाओं के लिए सरकारी नौकरी पाने का सुनहरा मौका। 5249 पदों पर भर्ती होने जा रही है। इच्छुक युवक-युवतियां तैयार रहें। पंजाब पुलिस के ब्यूरो ऑफ इनवेस्टीगेशन में नया काडर बनेगा। सरकार ने काडर स्थापित करने के लिए 5249 पदों की रचना करने की सैद्धांतिक स्वीकृति दे दी है। साथ ही विभिन्न श्रेणियों अधीन पुलिस कर्मचारियों की भर्ती के लिए रूपरेखा तैयार करने के लिए सरकार ने गृह विभाग को निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


सरकार ने सूचना तकनीक संचार विंग में  एएसआई के 75 और ऑपरेटरों के 12 पद खत्म करके डीएसपी के 8 नए पद और इंस्पेक्टर ऑपरेटर के 67 पद बनाने के प्रस्ताव को स्वीकृति दे दी है। इसी प्रकार ही मंत्रिमंडल ने पंजाब आर्म्ड पुलिस में सिपाही के 1086 पद खत्म करके एएसआई के 730 और इंस्पेक्टर के 100 पदों की रचना करने को भी हरी झंडी दे दी है। इन फैसलों से सरकारी खजाने पर कोई बोझ नहीं पड़ेगा।

इन नए पदों की रचना को मिली स्वीकृति

svxcv - फोटो : Getty Images
पुलिस विभाग में खुफिया विंग को ओर मजबूत बनाने के लिए सरकार ने डीएसपी के 11, इंस्पेक्टर के 24, सब इंस्पेक्टर के 66, सहायक सब इंस्पेक्टर के 64, हवलदार के 116 और सिपाही के 500 पदों  सहित 781 नए पदों की रचना करने की भी स्वीकृति दे दी है। एक अन्य महत्वपूर्ण निर्णय के तहत एडीसीपी/एसपी, एसीपी/डीएसपी, इंस्पेक्टर, सब इंस्पेक्टर, एएसआई, हवलदार और सिपाही के 4425 अतिरिक्त पदों पर नई भर्ती होगी।

ताकि लुधियाना, अमृतसर और एसएएस नगर मोहाली में लोगों को बढ़िया सुरक्षा सेवाएं उपलब्ध करवाई जा सके, क्योंकि इन शहरों में प्रमुख व्यापारिक, धार्मिक और औद्योगिक केंद्र हैं। यह पद पंजाब अधीनस्थ सेवाएं चयन बोर्ड के अधिकार क्षेत्र से निकाल कर विभागीय चयन कमेटी द्वारा प्रत्यक्ष रूप से भरे जाएंगे।
विज्ञापन

भर्ती के लिए ये योग्यताएं होनी चाहिएं

दुनिया भर में जाएंगी 14 लाख नौकरियां।
सरकार ने सब इंस्पेक्टरों और सिपाहियों की सीधी भर्ती के लिए पंजाब इंटेलिजेंस काडर ग्रुप सी सर्विस रुल्स 2015 की अंतिका-बी में संशोधन की स्वीकृति दे दी है।

इस संशोधन से यह निर्धारित होगा कि उम्मीदवार मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से ग्रेजुएट होने चाहिए और उनके पास डिपार्टमेंट फॉर इलेक्ट्रानिक एक्रिडेशन ऑफ कंप्यूटर कोर्स या नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इलेक्ट्रानिक्स एंड इंफारमेंशन टेक्नालाजी से कंप्यूटर एप्लीकेशन ‘ओ’ स्तर का सर्टिफिकेट होना चाहिए।

उम्मीदवार के पास भारत सरकार या किसी अन्य मान्यता प्राप्त केंद्र या राज्य सरकार के बोर्ड या विश्वविद्यालय की इनफारमेशन टेक्नोलॉजी, कंप्यूटर साइंस सूचना सिस्टम बीसीए की डिग्री, पीजीडीसीओ की डिग्री होनी चाहिए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें