आपको जानकार हैरानी होगी कि व्हाट्सऐप बिना सिम के भी चलता है, लेकिन यह आपके लिए मुसीबत बन सकता है। ऐसे में आपसे कोई आपका सिम कार्ड कुछ देर के लिए मांगे तो मत दें।
अगर ऐसा किया तो आप किसी गंभीर अपराध में फंस सकते हैं। असमाजिक तत्व व्हाट्सऐप में आपका नंबर यूज कर किसी भी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। व्हाट्सऐप चलाने के लिए सिर्फ नंबर की जरूरत होती है, इसके लिए सिमकार्ड की जरूरत नहीं है।
एक बार सिम कार्ड स्मार्ट फोन में डाला और उसे निकालकर फेंक दिया तो भी व्हाट्सऐप उसी नंबर पर चलेगा। अक्सर अपराधी फेक नंबर या सिम की व्हाट्सऐप में एंट्री करने के बाद उसे निकालकर स्मार्ट फोन को किसी भी वाई फाई से कनेक्ट कर मैसेजिंग करते हैं। ऐसे में यूजर आईपी एड्रेस पर रजिस्टर नहीं है तो उसका पता नहीं लगाया जा सकता है।
अपना फोन फॉरमेट कर दें
चंडीगढ़ के साइबर एक्सपर्ट के अनुसार अक्सर लोग अपने फोन को सेल करते समय उसे बिना फॉरमेट किए ही सेल कर देते हैं। ऐसी स्थिति में स्मार्टफोन पर मेल, फेसबुक और अन्य सोशल नेटवर्क एक्टिव रहते हैं।
इसका गलत प्रयोग किया जा सकता है। बेहतर है कि फोन को फॉरमेट करें। सैमसंग और अन्य फोन में यह विकल्प होते हैं। आईफोन को नेट से कनेक्ट करके ही फॉरमेट किया जा सकता है।
असमाजिक तत्व आपका नंबर कर सकते हैं यूज
नैनो वेब टेक्नोलॉजी के सीईओ ध्रुव पांडे ने बताया कि व्हाट्सऐप में रजिस्टर करने के लिए नंबर चाहिए। इसके बाद सिमकार्ड निकाल लें तो भी यह वाईफाई पर चलेगा।
व्हाट्सएप इस्तेमाल करने की पहली शर्त है कि आपके पास स्मार्ट फोन हो, दूसरी शर्त है कि इसके लिए डाटा प्लान हो। इसमें सिमकार्ड की जरूरत सिर्फ नंबर तक ही रहती है।
फिर इसे वाईफाई नेटवर्क के कनेक्ट करके चलाया जा सकता है। ऐसी स्थिति में अपराधी चोरी का मोबाइल, दूसरे का सिमकार्ड और तीसरे व्यक्ति का वाईफाई यूज कर धोखा दे सकता है।