रोज गार्डन के नाम से विख्यात यह चंडीगढ़ स्थित गार्डन एशिया का सबसे बड़ा रोज गार्डन है। यहां 1600 किस्म के गुलाब देखे जा सकते हैं।
चंडीगढ़ के सेक्टर-16 में बने इस गार्डन को बहुत खूबसूरती से डिजाइन किया गया है। शाम होते ही रंगीन फव्वारे इसकी सुंदरता में और भी चार चांद लगाते हैं।
967 में बना रोज गार्डन 17 एकड़ में फैला हुआ है। गुलाब के अलावा यह गार्डन 17000 तरह के पौधों से भरा हुआ है। बाहेरा, कपूर, बेल, हारर और पीले गुलमोहर के पौधे भी हैं। इनका औषधि के रूप में काफी महत्व है।
इस गार्डन में हर वर्ष फरवरी में रोज फेस्टिवल का आयोजन किया जाता है। आंखों को भाने वाला रोज गार्डन का नजारा पर्यटकों को यहां आने पर बाध्य कर देता है। यहां हर दिन करीब हजारों पर्यटक आते हैं।