वहीं अमृतसर, लुधियाना, पटियाला का पारा सामान्य से काफी नीचे दर्ज किया गया। अमृतसर का पारा 9.5 डिग्री (सामान्य से 8.3 डिग्री नीचे ), लुधियाना का 10.6 (सामान्य से 7.8 डिग्री नीचे), पटियाला का 10.9 डिग्री (सामान्य से 7.5 डिग्री नीचे), पठानकोट का 8.5, फरीदकोट का 12.0, गुरदासपुर का 7.3, एसबीएस का सबसे कम 6.8 डिग्री दर्ज किया गया।
पंजाब में आज रेड तो अगले तीन दिन ऑरेंज अलर्ट
पंजाब में फिलहाल ठंड से राहत नहीं मिलेगी। मौसम विभाग ने गुरुवार के लिए जहां रेड अलर्ट जारी कर दिया है। वहीं शुक्रवार से रविवार तक के लिए ऑरेंज अलर्ट रहेगा। इसके तहत पंजाब में कई जगहों पर बेहद घना कोहरा पड़ेगा और कोल्ड डे रहेगा व शीतलहर भी चलेगी। पटियाला में बुधवार सुबह मात्र 25 मीटर दृश्यता दर्ज की गई। वहीं, लुधियाना व अमृतसर में 50-50 मीटर की रही। आने वाले दिनों में भी यही हाल रहने की संभावना जताई गई है।
ट्रेनें-उड़ानें प्रभावित
धुंध के चलते अमृतसर एयरपोर्ट पर पहुंचने वाली मुबई-अमृतसर इंडिगो और मलयेशिया एयरलाइंस की कुआल्लमपुर-अमृतसर उड़ान कमश: आधा से सवा धंटा देरी से पहुंचीं जबकि अमृतसर से ये दोनों ही उड़ानें भी दो घंटे देरी से रवाना हुईं। इसी तरह अमृतसर रेवले स्टेशन से भी करीब 15 गाड़ियां देरी से चलीं।