फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाबः ठंडी हवाओं और बारिश ने बढ़ाई ठंड, आगे ओले भी पड़ने की संभावना, घरों में दुबके लोग

Fri, 13 Dec 2019 10:00 AM IST
ajay kumar न्यूज डेस्क, अमर उजाला, लुधियाना (पंजाब)
विज्ञापन
आसमान में छाए बादल ने बढ़ाई ठंड।
विज्ञापन

सुबह से ही आसमान में बादल छाए हैं और हल्की बारिश ने पूरे पंजाब में सर्दी बढ़ा दी है। बरसात से तापमान में कमी आई है। लुधियाना में ठिठुरन बढ़ गई है। पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी (पीएयू) के विशेषज्ञों के अनुसार 13 और 14 दिसंबर को लुधियाना के आसपास भारी बरसात के साथ ओले पड़ सकते हैं।

विज्ञापन


ऐसे में पारा और नीचे जा सकता है। किसानों की सलाह है कि वह अगले दो दिन गेहूं की फसल को पानी न दें और फसलों पर कीटनाशक दवाओं का छिड़काव भी ना करें। ज्यादा बरसात होने के कारण खेतों में पानी भर सकता है और तेज हवाओं से फसलों को नुकसान हो सकता है।

पीएयू मौसम विभाग में तैनात डॉक्टर कुलविंदर कौर ने बताया कि वेस्टर्न डिस्टरबेंस के कारण 13 और 14 दिसंबर को बरसात के साथ ओले पड़ सकते है। इन दो दिन बरसात के कारण तापमान में और गिरावट आएगी। उम्मीद है कि 15 दिसंबर से मौसम एक बार खुल जाएगा। अगर इसके बाद दोबारा वेस्टर्न डिस्टरबेंस होता है तो फिर उसका लंबे समय तक प्रभाव रहेगा।
विज्ञापन


इसके बाद प्रदेश में शीत लहर जोर पकड़ लेगी। गुरुवार को न्यूनतम तापमान 12.8 डिग्री तो अधिकतम तापमान 15.2 डिग्री दर्ज किया गया है। दिन भर में 3.8 एमएम बरसात दर्ज की गई है। अगले 24 घंटे के दौरान आसमान में बादल छाए रहेंगे। वहीं बरसात होने की संभावना भी है।

विज्ञापन

बठिंडा में मौसम विभाग ने दर्ज की 4.8 एमएम बारिश

बठिंडा में मौसम विभाग ने 4.8 एमएम बारिश दर्ज की है। तापमान में एकदम गिरावट दर्ज की गई और सर्दी बढ़ गई। न्यूनतम 11.2 और अधिकतम 14.2 डिग्री तापमान दर्ज किया गया है। बारिश और अचानक सर्दी बढ़ने से लोग अपने घरों में दुबके रहे। 

बारिश से मौसम में बढ़ी ठंडक
जालंधर में भी में तेज हवाओं के साथ हुई बारिश से मौसम में ठंडक बढ़ गई। दिनभर तेज हवा चलती रही और मौसम खराब रहने से जनजीवन भी प्रभावित रहा। जिले में सुबह बारिश शुरू हुई और शाम तक आसमान में काले घने बादल छाए रहे। पूरा दिन धूप नहीं निकली। बाकि दिनों के मुकाबले तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई। गुरुवार को अधिकतम तापमान 14 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। 

पटियाला में गुरुवार इस सीजन का सबसे ठंड दिन
गुरुवार का दिन इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन साबित हुआ। हल्की बूंदाबांदी से पारा ढाई डिग्री गिर गया। मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटों में मौसम खराब रहने की संभावना जताई है। मौसम विभाग के मुताबिक बुधवार को अधिकतम तापमान 20.7 डिग्री था, जो गुरुवार को 18.2 डिग्री पहुंच गया। मौसम विभाग के मुताबिक गुरुवार इस सीजन का अब तक का सबसे ठंडा दिन रहा है। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें