हरियाणा में मानसून आखिर कब दस्तक देगा, क्योंकि किसानों को इसका बेसब्री से इंतजार है। मौसम विशेषज्ञों के अनुसार, मानसून एक्सप्रेस की स्पीड सही रही तो 40 दिन बाद प्रदेश में मानसून दस्तक दे देगा। मानसून एक जुलाई को फरीदाबाद-पलवल से शुरू होकर पांच जुलाई तक पूरे हरियाणा में सक्रिय हो जाएगा।
इस बार प्रदेश में करीब 96 प्रतिशत यानी करीब 442 मिलीमीटर बारिश होने का अनुमान है। मानसून के संबंध में मौसम विभाग की ओर से पूर्वानुमान तैयार किया गया है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों और पूर्व के रिकॉर्ड को आधार बनाते हुए चौधरी चरण सिंह हरियाणा कृषि विश्वविद्यालय के मौसम विभाग ने रिपोर्ट तैयार की है।
इसके अनुसार मानसून एक जुलाई से हरियाणा के कुछ हिस्सों में सक्रिय हो जाएगा। यूपी के रास्ते मानसून फरीदाबाद-पलवल से प्रदेश में प्रवेश करेगा। पांच जुलाई तक मानसून पूरे प्रदेश में सक्रिय हो जाएगा। इसके बाद 14 सितंबर तक सक्रिय रहेगा। प्रदेश में सबसे अधिक बारिश यमुनानगर के नारायणगढ़ क्षेत्र में होने की संभावना है।
इस साल 96 प्रतिशत बारिश की संभावना जताई गई है। जबकि पिछले साल 106 प्रतिशत का अनुमान था। इस तरह एक साल 10 प्रतिशत कम बारिश का अनुमान है। भारतीय मौसम विभाग के आंकड़ों के अनुसार पिछले पांच वर्षों में एक भी साल बारिश सामान्य स्तर पर दर्ज नहीं की गई। वर्ष 2014 में सबसे कम करीब 42 प्रतिशत बारिश हुई थी।
पिछले पांच साल बारिश का रिकॉर्ड
monsoon
वर्ष -----------बारिश
2012------- 282 एमएम
2013 ---------363 एमएम
2014 ---------200 एमएम
2015--------- 295 एमएम
2016-----------338 एमएम
मानसून सीजन में औसत बारिश
जून----45.2 एमएम
जुलाई----163.8 एमएम
अगस्त ----171.2 एमएम
सितंबर----80.1 एमएम
जून में प्री मानसून
बारिश, मानसून
जून में 15 से 25 के बीच प्री मानसून सक्रिय होता है। इस दौरान औसतन 40 से 50 मिलीमीटर (एमएम) बारिश रिकॉर्ड की जाती है। प्री मानसून के लिए तारीख तय नहीं है। मानसून के अन्य प्रदेशों में सक्रिय होने के बाद मौसम विभाग की ओर से प्री मानसून बारिश का एलान होता है।
भारतीय मौसम विभाग की रिपोर्ट के अनुसार हरियाणा में इस बार 96 प्रतिशत बारिश की संभावना है। एक से पांच जुलाई के बीच प्रदेश में मानसून सक्रिय हो जाएगा। 15 सितंबर तक मानसून सक्रिय रहेगा। जून में रिपोर्ट को एक बार फिर अपडेट करेंगे।
- डॉ. राज सिंह, एचओडी, मौसम विभाग, सीसीएचएयू, हिसार