फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh Weather: दोबारा लौट रही सर्दी, बरसात के बाद ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, पांच डिग्री तक गिरा पारा

Wed, 06 Mar 2024 10:43 AM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

मौसम विभाग के अनुसार, बुधवार के बाद चंडीगढ़ का मौसम साफ रहेगा। इस दौरान अधिकतम तापमान 22 डिग्री और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस किया जा सकता है। शहर में एक मार्च से लेकर मंगलवार शाम साढ़े पांच बजे तक 21.5 एमएम बारिश हुई है, जो सामान्य से सात गुना ज्यादा बारिश है।
विज्ञापन
सर्द मौसम में सुखना लेक घूमने पहुंचे लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ में सर्दी की एक बार फिर वापसी हो गई है। पूरे दिन शहर में सर्द हवाएं चलती रहीं, जिसकी वजह से ठिठुरन रही। मौसम में आए बदलाव की वजह से शहर का अधिकतम और न्यूनतम दोनों तापमान सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस तक नीचे आ गए। कई दिनों के बाद अधिकतम तापमान 20 डिग्री से कम दर्ज किया गया।
विज्ञापन


चंडीगढ़ मौसम केंद्र के अनुसार मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 19.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री सेल्सियस कम रहा। न्यूनतम तापमान 7.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से पांच डिग्री कम रहा। शहर के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 12.1 डिग्री की अंतर रहा। इसकी वजह से रविवार से शहर में ठंड बढ़ी हुई है। आने वाले कुछ दिनों में सर्दी जारी रहेगी लेकिन धीरे-धीरे न्यूनतम और अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी होगी। 

मौसम केंद्र के अनुसार पांच मार्च की देर रात को एक ताजा पश्चिमी विक्षोभ के पश्चिमी हिमालय क्षेत्र को प्रभावित करने की संभावना थी। इसकी वजह से फिर से शहर में हल्के बादल छा सकते हैं लेकिन बारिश की संभावना कम है।
विज्ञापन


अगले पांच दिनों का तापमान
तारीख                 अधिकतम तापमान           न्यूनतम तापमान

6 मार्च                        22                           9
7 मार्च                        23                           9
8 मार्च                        24                           10
9 मार्च                        24                           10
10 मार्च                      25                            11
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें