फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज बिगड़ सकता है मौसम, बारिश की संभावना

Sat, 26 Mar 2016 12:08 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
मौसम - फोटो : demo
विज्ञापन
वेस्टर्न डिस्टरबेंस एक्टिव होने से फिर से चंडीगढ़ के मौसम में बदलाव आ रहा है। शनिवार को बादल छा सकते हैं। हल्की बारिश की भी संभावना जताई जा रही है।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिन का तापमान 32.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा रहा। इसी तरह वीरवार रात का तापमान भी सामान्य से ज्यादा दर्ज किया गया। वीरवार को रात का तापमान 18.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री अधिक था।

मौसम विभाग ने चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि अगले 48 घंटे के भीतर पंजाब व हरियाणा के एक दो इलाकों में 45 किलोमीटर की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं। बारिश की भी पूरी संभावना है।
विज्ञापन
विज्ञापन


मीडिया बुलेटिन के मुताबिक अगले तीन दिन रात के तापमान में दो डिग्री की गिरावट आ सकती है। शनिवार को दिन का तापमान 31 डिग्री व रात का तापमान 17 डिग्री दर्ज किया जा सकता है। रविवार को भी अधिकतम तापमान में थोड़ी बढ़ोतरी दर्ज की जा सकती है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें