फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चंडीगढ़ के 14 सेक्टरों और मोहाली में आज बिजली कट

Sat, 26 Mar 2016 12:07 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
‌ब‌िजली - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
सुबह 9 बजे से 2 बजे तक बिजली कट: बिजली के जरूरी मरम्मत कार्य के चलते शनिवार शहर के 14 सेक्टरों में बिजली कट रहेगा। असिस्टेंट पावर कंट्रोलर (यूटी) से मिली जानकारी के अनुसार सेक्टर-49 में सुबह 9 से दोपहर 2 बजे तक बिजली कट रहेगा।
विज्ञापन


शहर के सेक्टर-3, 4, 5, 7, 8, 9, 10, 31, 38, 44, 47, 48, 52 में सुबह 10 से 4 बजे बिजली कट रहेगा। सेक्टर-38 मोटर मार्केट, शिवालिक विहार और मनीमाजरा के कुछ हिस्सों में भी सुबह 10 से शाम 5 बजे बिजली कट रहेगा।

आज 8 बी में लगेगा पावर कट
मोहाली। फेज-आठ बी और उससे लगते इलाके के लोगों को शनिवार पूरा दिन तपती गर्मी का सामना करना पड़ेगा। क्योंकि, फेज-8बी स्थित 66 केवी सब स्टेशन में खराबी आ रही है। जिसकी बिजली विभाग ने रिपेरयर करने का फैसला लिया है। रिपेयर के दौरान वहां से चलने वाले 11केवी के सारे फीडर बंद रहेंगे। रिपेयर का काम  सुबह 9 से दोहपर 2 बजे तक चलेगा। विभाग ने इलाके के लोगों से सहयोग की अपील की है।
विज्ञापन


जीरकपुर में आठ घंटे का कट
जीरकपुर। पावरकॉम के एसडीओ खुशविंद्र सिंह ने बताया कि ड्रीम होम फीडर की जरूरी मरम्मत के चलते 26 मार्च को पीरमुछल्ला, किशनपुरा, पंचकूला हाईट्स, त्रिशला, बालीवुड फेज-1 व 2 इंमपीरियल रेजीडेंसी व हाईट्स, प्लैटीना टावर में बिजली सुबह नौ बजे से लेकर शाम पांच बजे तक बंद रहेगी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें