मानसून अगले 48 घंटे तक कमजोर रहने वाला है।
- फोटो : amar ujala
मानसून अगले 48 घंटे तक कमजोर रहने वाला है। 48 घंटे बाद इसके एक्टिव होने की संभावना है। यह दावा चंडीगढ़ मौसम विभाग ने किया है।
मौसम विभाग के डायरेक्टर डा. सुरेंद्र पाल ने बताया कि हवा की दिशा बदलने से मानसून कमजोर पड़ गया है। पिछले छह दिन से चंडीगढ़ में न के बराबर बारिश हुई है। पिछले चार दिन से रोज एक-एक डिग्री तापमान बढ़ रहा है। जिसके कारण उमस और गर्मी बढ़ गई है।
शुक्रवार को दिन का तापमान 38 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। रात का तापमान 28.4 डिग्री सेल्सियस रिकार्ड किया गया, जो सामान्य से चार डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी की मात्रा काफी ज्यादा दर्ज की जा रही है। इससे लोगों का बुरा हाल हो गया।
डा. पाल ने बताया है कि पिछले एक हफ्ते से सुस्त पड़ा मानसून अगले 48 घंटे के बाद एक्टिव हो रहा है। 10 जुलाई की रात से चंडीगढ़ के कुछ हिस्सों में बारिश की उम्मीदें है। 11 से 14 जुलाई तक 30-35 एमएम बारिश की संभावना है।