फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पेंशन लेने वालों के लिए जरूरी खबर, आधार कार्ड का इंतजाम कर लो

Fri, 08 Jul 2016 09:14 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़।
विज्ञापन
बुढ़ापा पेंशन - फोटो : demo pics
विज्ञापन
पंजाब सरकार पेंशन के नाम पर होने वाली घपलेबाजी पर लगाम कसने जा रही है। केंद्र सरकार की तर्ज पर अब पंजाब में भी पेंशन और फैमिली पेंशन को आधार से लिंक किया जाएगा। इतना ही नहीं, राज्य सरकार ने पैन नंबर भी जरूरी कर दिया है। सारे कागजात मिलने के बाद नए सिरे से पेंशनरों की पड़ताल की जाएगी।
विज्ञापन


जानकारी के मुताबिक पेंशन में घपले की कई शिकायतें सरकार को मिल रही थीं, जिसके बाद महालेखाकार ने वित्त विभाग को पत्र लिखा था। इसमें पेंशन और फैमिली पेंशन के सभी केसों में आधार और पैन नंबर अनिवार्य करने को कहा गया था। इसके बाद वित्त विभाग ने सभी विभागों को निर्देश जारी कर दिए हैं।

उनसे कहा गया है कि पेंशन और फैमिली पेंशन केसभी मामलों में आधार व पैन नंबर के अलावा लाभपात्री का मोबाइल नंबर ई-मेल आईडी मुहैया कराया जाए ताकि नए सिरे से पेंशनरों की पड़ताल की जा सके। सरकार ने सभी मुलाजिमों की सर्विस बुक को भी आधार से लिंक करने के निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन


केंद्र सरकार ने पहले ही पेंशन और फैमिली पेंशन के मामलों में पैन और आधार नंबर जरूरी कर दिया है ताकि पेंशन में गड़बड़ी को रोका जा सके। केंद्र सरकार ने सभी राज्यों को भी इस संबंध में हिदायत जारी की थी। इसी कड़ी में पंजाब सरकार ने पेंशनरों का रिकार्ड अपडेट करने की कवायद शुरू की है। बाद में इसे ऑनलाइन किया जाएगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें