फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मानसून की कमजोर शुरूआत, ट्राइसिटी बारिश को तरसा, लेकिन 48 घंटे के बाद बन रहे आसार

Sun, 28 Jun 2020 03:28 PM IST
पंचकुला ब्‍यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

मानसून के बावजूद ट्राइसिटी अच्छी बारिश के लिए तरस गया है। बुधवार को छिटपुट बारिश के बाद से सूखा पड़ा है। उमस में जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है, जो लोगों को पिछले दो दिनों से परेशान कर रही है। शनिवार को अधिकतम तापमान में बढ़ोतरी देखी गई। करीब दो डिग्री की बढ़त के साथ अधिकतम तापमान 37.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

विज्ञापन


न्यूनतम तापमान 28.3 डिग्री सेल्सियस दर्ज हुआ, जो सामान्य से तीन डिग्री ज्यादा था। हवा में नमी की अधिकतम मात्रा 88 फीसदी रिकॉर्ड हुई, जबकि न्यूनतम 49 फीसदी। मौसम विभाग की ओर से बताया गया है कि मानसून आने के बाद वह आगे निकल गया। अच्छी बारिश के लिए लोगों को अभी कुछ दिन इंतजार करना पड़ेगा। बंगाल की खाड़ी में हलचल होने के बाद ही अब मानसून सक्रिय होगा। हालांकि, इस दौरान बादल छाए रहेंगे। एक-दो बार बारिश भी हो सकती है। अगले 48 घंटे में बारिश की कुछ संभावना बन रही है।


यह भी पढ़ें- 24 साल के लांसनायक सलीम खान लद्दाख में शहीद, फोन पर आखिरी बार मां से कही थी ये बात
विज्ञापन
विज्ञापन


मानसून ने जहां भी एंट्री मारी है, वहां से अच्छी बारिश की खबरें आ रही हैं लेकिन ट्राइसिटी में दाखिल होते ही उसका मिजाज बदल गया है। बादल आते हैं और कुछ ही देर में बिना बरसे निकल जाते हैं। मानसून सीजन में अभी तक चंडीगढ़ में सिर्फ 23 एमएम बारिश हुई है। हालांकि, मौसम विभाग ने पहले अच्छी बारिश की उम्मीद जताई थी लेकिन बाद में हवा के रुख में आए बदलाव से मानसून की बारिश आगे खिसक गई।

 

मौसम विभाग ने बताया है कि मानसून की शुरुआत कमजोर रही है। इसके सक्रिय होने में थोड़ा वक्त लगेगा। पूरे मानसून सीजन में अच्छी बारिश की संभावना है, जिसमें एक दो दिन ऊपर नीचे हो सकते हैं। 29 जून के आसपास बंगाल की खाड़ी में हलचल आने की संभावना है। इससे मौसम में बदलाव आएगा और बारिश की गति में बढ़ोतरी होगी।

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें