फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बड़ी राहत: अब आंधी आए या तूफान, मिलता रहेगा पानी

Tue, 24 May 2016 09:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
नगर निगम आयुक्त पंकज राय ने कहा कि लोगों की सुविधा के लिए यह फैसला लिया है।
विज्ञापन
चंडीगढ़वासियों के लिए राहत भरी खबर। अब आंधी आए या तूफान, पानी की किल्लत का सामना नहीं करना पड़ेगा। खासकर गांव में रहने वाले लोगों को, क्योंकि गांव में स्थित सभी ट्यूबवेल पर जनरेटर सेट लगाया जाएगा।
विज्ञापन


ब्लॉक डेवलपमेंट एंड पंचायत अफसर सुंदरलान नौटियाल ने बताया कि गांव में लोगों की परेशानी को देखते हुए जनरेटर सेट लगाया जा रहा है। शुक्रवार को आंधी के कारण बिजली के केबल टूट जाने के कारण गांव धनास और खुडडा अलीशेर में पानी का भी संकट उत्पन्न हो गया था। स्कूलों में बच्चों को पानी की बूंद के लिए तरसना पड़ा था।

धनास में शनिवार रात को बिजली की बहाली हो पाई थी। जबकि खुडडा अलीशेर में दोपहर बाद तीन बजे बिजली की आपूर्ति हुई। सोमवार को भी आई आंधी में भी यही स्थिति रही। लोगों को बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ा। बिजली चले जाने के बाद ट्यूबवेल पर पानी की आपूर्ति भी बाधित होती है।
विज्ञापन


सरपंच एसोसिएशन के प्रधान और गांव खुडडा अलीशेर के सरपंच डॉ हुकम चंद ने बताया कि काफी समय से मांग है कि सभी गांव में स्थित ट्यूबवेल पर जनरेटर सेट लगाए जाएं। गांव बहलाना, रायपुरखुर्द और सारंगपुर में ट्यूबवेल पर जनरेटरसेट है जबकि अन्य गांव में नहीं है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें