चंडीगढ़। कोरोना के बढ़ते मामलोें पर पीयू गंभीर हो गया है। अब वार्डन छात्रावासों में छापामारी करेंगे। अगर कोई छात्र कोरोना के दिशानिर्देशों का पालन करते नहीं मिला तो कड़ी कार्रवाई होगी। बाहरी लोग किसी भी छात्रावास में मिले तो उन पर भी कार्रवाई होगी। साथ ही जिन्होंने बाहरी लोगों को बुलाया है, वह भी कार्रवाई की जद में आएंगे।
पीयू में छात्रावासों की संख्या 20 है, लेकिन 15 में ही विद्यार्थी रुके हुए हैं। शोधार्थियों की संख्या सर्वाधिक है। सभी छात्रों को मास्क लगाने के साथ साथ दो गज की दूरी बनाए रखनी होगी। साथ ही देर रात बाहर नहीं निकलना होगा। सार्वजनिक स्थलों पर थूकना भी मना है। इसके अलावा कई अन्य नियम भी हैं।