फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बापूधाम से सुखना लेक तक वॉकथॉन, 70 बच्चों ने लिया भाग

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने के लिए सोमवार को बापूधाम से सुखना लेक तक वॉकथॉन का आयोजन किया। युवा स्तंभ एनजीओ की ओर से समाजसेवी जीवन ज्योति के सहयोग से आयोजित इस वॉकथॉन में करीब 70 बच्चों ने हिस्सा लिया।
विज्ञापन

बापूधाम के पुलिस चौकी के पास से शुरू हुए वॉकथॉन में असतिंदर कौर और अनिता मिड्ढा मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचीं। बच्चों ने कोरोना के नियमों का ध्यान रखते हुए चीयर्स फॉर इंडिया और भारत माता की जय के नारों के साथ वॉक शुरू की। वॉकथॉन पूरी कर बच्चे सुखना लेक के साइलेंस गार्डन पहुंचे, यहां पर बच्चों को सामाजिक दूरी के साथ बिठाया गया और फिर रिफ्रेशमेंट दी गई। इस मौके पर असतिंदर कौर और अनिता मिड्ढा ने कहा कि ओलंपिक खेलों में भारतीय खिलाड़ियों ने जो जोश और जज्बा दिखाया है, वह काबिलेतारीफ है। उम्मीद है कि बाकी बचे खेलों में भारत को कई मेडल मिलेंगे। एनजीओ के अध्यक्ष उपेंद्र मौर्य ने कहा कि युवा पीढ़ी को टोक्यो ओलंपिक में भाग लेने वाले खिलाड़ियों का मनोबल बढ़ाने के लिए चीयर्स फार इंडिया का नारा लगाना चाहिए। उन्होंने युवाओं को खेल के क्षेत्र में आगे बढ़ने की सलाह दी। उपेंद्र ने कहा कि युवा पीढ़ी पढ़ाई के साथ खेलों में भी भाग ले तो उनके लिए कोई भी नौकरी और सेना में भर्ती होने के रास्ते भी आसान हो जाते हैं। इस मौके पर एनजीओ के उपाध्यक्ष अनिल कुमार, शालिनी, पूजा, विकास, पिंकी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें