फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पीजीआई की समिति ने 41 में से 8 मृतक आश्रितों की नौकरी के लिए की सिफारिश

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। मृतक आश्रितों क ो अनुकंपा आधार पर नौकरी देने के लिए पीजीआई की समिति की सोमवार को बैठक हुई। इसमें समिति ने 41 आश्रितों में से 8 की नौकरी के लिए सिफारिश की है।
विज्ञापन

बैठक में शामिल पीजीआई कर्मचारी संघ गैर संकाय के अध्यक्ष अश्विनी कुमार मुंजाल ने निदेशक प्रो. जगतराम से अनुकंपा नियुक्ति में एम्स के मानकों को लागू करने का आग्रह किया। प्रो. जगतराम ने उनके सुझाव को उचित ठहराते हुए उस पर विचार करने को कहा है। मुंजाल का कहना है कि पीजीआई में 2019-20 में 41 कर्मचारियों की मौत हुई है, जिसमें से समिति ने 5 प्रतिशत कोटे में से आठ रिक्तियों पर अपनी सिफारिश दी है, जो बहुत ही कम है। अब अन्य आश्रितों को लंबित सूची में डाल दिया जाएगा और वे अगले पांच साल तक इंतजार करेंगे जबकि एम्स में यह प्रतिशत ज्यादा है। वहीं पीजीआई अभी सिर्फ ग्रुप सी में ही आश्रितों की भर्ती कर रहा है जबकि एम्स में स्थिति इससे बेहतर है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें