फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंतजार बढ़ा: 30 सितंबर तक पहुंचनी थी 19 इलेक्ट्रिक बसें, अब 15 नवंबर तक आएंगी चंडीगढ़

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। शहरवासियों को इलेक्ट्रिक बसों में सफर के लिए अभी कुछ दिन और इंतजार करना पड़ेगा। 19 ई-बसें जो पहले 30 सितंबर तक आनी थीं, उनकी तारीख 10 अक्तूबर तक बढ़ा दी गई थी लेकिन अब ये बसें 15 नवंबर तक ही शहर पहुंच पाएंगी। अभी शहर में केवल एक ही इलेक्ट्रिक बस ही आई है, जो पिछले दो महीने से ट्रायल पर चल रही है।
विज्ञापन

बीते 11 अगस्त को तत्कालीन प्रशासक वीपी सिंह बदनौर ने पहली इलेक्ट्रिक बस को हरी झंडी दिखाई थी। दो महीने के ट्रायल के बाद परिवहन विभाग के अधिकारी इस बस से संतुष्ट हैं। पहली बस के शुभारंभ के मौके पर विभाग के अधिकारियों ने दावा किया था कि अक्तूबर महीने में सभी 40 ई-बसें चंडीगढ़ पहुंच जाएंगी, जिन्हें विभिन्न रूटों पर चलाया जाएगा, लेकिन अब तक एक भी नई बस शहर नहीं पहुंची है। अधिकारियों का कहना है कि कोरोना के कारण बसों के कुछ पार्ट्स के मिलने में कंपनी को समस्या हुई, जिसकी वजह से देरी हो रही है। अब 19 ई-बसें 15 नवंबर तक और सभी 40 बसों के दिसंबर के आखिर तक पहुंचने की उम्मीद है। परिवहन विभाग के निदेशक प्रद्युमन सिंह का कहना है कि वह कंपनी के साथ संपर्क में हैं और कोशिश की जा रही है कि बसें जल्द आ जाएं।
36 लोगों के बैठने की जगह, एक दिन में 200 से 300 किमी तक चलेगी बस
40 इलेक्ट्रिक बसों के लिए सीटीयू का अशोक लेलैंड कंपनी के साथ करार हुआ है। बस में 36 लोगों के बैठने की जगह है और अधिकतम एक समय में 54 लोग सफर कर सकेंगे। बस दो से तीन घंटे में फुल चार्ज हो जाएगी और एक बार चार्ज होने के बाद बस करीब 140 किलोमीटर चलेगी। एक दिन में बस 200 से 300 किमी तक चलेगी। फास्ट चार्जिंग बैटरी हैं। सेक्टर-25 के डिपो नंबर-3 में चार्जिंग स्टेशन बनाया गय इस बस में आग का पता लगाने और अलार्म सिस्टम (एफडीएसएस) भी लगाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें