फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोहाली में 9 मार्च को बनेंगे नए वोट

Fri, 07 Mar 2014 12:39 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मोहाली
विज्ञापन
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव में अधिक से अधिक लोग अपने मत का प्रयोग करें। इसकी कोशिश में जिला निर्वाचन विभाग पूरी ताकत से जुट गया है।
विज्ञापन


विभाग ने मतदाता बनाने को ध्यान में रखकर विशेष मुहिम चलाने का फैसला लिया है। इसके तहत लेक्चर, पेटिंग मुकाबले, रैली, नुक्कड़ नाटक आदि कराए जाएंगे।

जिला निर्वाचन अधिकारी तजिंदरपाल सिंह सिद्धू ने वीरवार को विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ तैयारियों की बैठक की। उन्होंने बताया कि 9 मार्च को नए वोट बनाने का काम किया जाएगा।

बूथ लेवल अफसर पोलिंग बूथों पर नई वोटें बनाएंगे। वोटर कार्ड में कोई गलती है, तो उसको भी सुधारा जाएगा। उन्होंने बताया कि जिनकी उम्र 18 साल से ज्यादा है, उनके लिए यह बेहतरीन मौका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने अपील की कि लोग इस मुहिम का ज्यादा से ज्यादा फायदा उठाएं और अपनी वोट जरूर बनवाएं। उन्होंने जिले के सभी एसडीएम और जिला शिक्षा अधिकारियों को कहा कि वह अपने- अपने क्षेत्र में पड़ते कॉलेजों, स्कूलों और अन्य विद्यक संस्थाओं में पढ़ते 18 साल से ज्यादा उम्र के नौजवानों को अपनी वोट बनाने के लिए जागरूक करें। इस मौके पर एडीसी प्रवीन कुमार थिंद, एसडीएम लखमीर सिंह, सुखजीत पाल सिंह व संजीव कुमार भी मौजूद थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें