चंडीगढ़ व्यापार मंडल ने चंडीगढ़ के व्यापारियों की समस्याओं को सुनने और उनका हल करवाने के लिए नई योजना तैयार की है।
सिटी को दस जोन में बांटा गया है और हरेक जोन के लिए पांच सदस्यों की एक कमेटी का गठन किया गया है। यही कमेटी व्यापारियों की समस्याओं का निदान करेगी।
इसके साथ ही चंडीगढ़ व्यापार मंडल के अध्यक्ष चरंजीव सिंह ने चंडीगढ़ व्यापार मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी है। दूसरे बैच में 27 नए आफिस बियरर बनाए गए हैं।
इनमें प्रेम कुमार, जगतार सिंह, भूपेंदर नारद, ओम प्रकाश बुद्धिराजा, किरपाल डोगरा, नरेश कुमार गुप्ता, भुपिंदर सिंह हीरा, बलविंदर सिंह, लकी साहनी, नरेश गर्ग, रवि प्रकाश कांसल प्रेसीडेंट होंगे।
करतार सिंह गुलाटी, सेवा सिंह रायत, सुनील गुप्ता, राजीव मानचंदा, सुंदर सिंह, राजीव सहदेव, प्रदीप बंसल, अनिल शर्मा सचिव होंगे। गुरमुख सिंह सेठी, बलजिंदर सिंह गुजराल, सतीश कुमार, भूषण महाजन, राजेश सिंगला, जगदीश लाल सेठी, राजन महाजन और अनिल भाटिया को संयुक्त सचिव नियुक्त किया गया है।