दिल्ली के लिए शनिवार से पंचकूला बस स्टैंड से वाल्वो बस सेवा की सुविधा मिलेगी। यह बस सुबह पांच बजे पंचकूला से रवाना होगी और करीब नौ बजे दिल्ली पहुंचेगी।
कुछ लोगों ने इसके लिए एडवांस बुकिंग भी कराई। पंचकूला से दिल्ली के लिए सुबह के वक्त वॉल्वो सेवा शुरू होने से उन लोगों को फायदा होग, जिन्हें सुबह 10-11 बजे के बीच पहुंचना जरूरी है।
इसका किराया 520 रुपये होगा और यात्रियों को मिनरल वाटर, न्यूजपेपर के अलावा मैगजीन पढ़ने की सुविधा भी उपलब्ध होगी।