चेन्नई में हुए बम धमाकों के बाद चंडीगढ़ रेलवे स्टेशन की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। हालांकि इसके बावजूद चंडीगढ़ स्टेशन की सुरक्षा में कई भारी खामियां हैं।
ये हैं कमियां :
- स्टेशन के मेन एंट्री प्वाइंट पर तो मेटल डिटेक्टर लगे हैं, लेकिन पंचकूला की तरफ ऐसी कोई व्यवस्था नहीं है। उस तरफ से आने-जाने वाले यात्रियों की कोई चेकिंग नहीं होती और न ही कोई सुरक्षाकर्मी वहां तैनात रहते हैं। बुकिंग सेंटर के साथ से और रैंप के पास से लोग बेरोक टोक आते-जाते हैं।
- स्टेशन चारों तरफ से खुला है और कोई भी कहीं से भी स्टेशन के भीतर प्रवेश कर सकता है।
- अलर्ट के कारण इतनी चेकिंग हो रही है। आम दिनों में तो यहां कोई खास चेकिंग नहीं होती।
- प्लेटफार्म पर भी कोई खास सुरक्षा के बंदोबस्त नहीं है। लोग बिना प्लेटफॉर्म टिकट ही स्टेशन के अंदर घूमते रहते हैं।
कोट
पंचकूला एंट्री की तरफ हमारे जवान दिन भर पेट्रोलिंग करते रहते हैं। मैं खुद भी शाम को वहां चला जाता हूं।
अमन सिंह, एसएचओ, जीआरपी