फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वीआईपी नंबर चाहिए तो ये खबर जरूर पढ़ें

Wed, 03 Sep 2014 03:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
यूटी प्रशासन के रजिस्टरिंग एंड लाइसेंसिंग अथॉरिटी (आरएलए) की ओर से सीएच-01-एजेड सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी 13 और 14 सितंबर को सुबह 9:30 बजे से होगी।
विज्ञापन


0001 से 0100 नंबरों की नीलामी 13 और 0101 नंबर से आगे की नीलामी 14 सितंबर को होगी। हालांकि इस बार नीलामी पितृपक्ष (श्राद्ध) में होगी, जिससे नीलामी को फीका रिस्पांस मिलने की उम्मीद है।

इसे पहले भी आरएलए ने जब भी श्राद्ध में नीलामी कराई है तो नीलामी को कुछ खास रिस्पांस नहीं मिला है। आरएलए ने इससे पहले 28 और 29 जून को सीएच-01-एवाई सीरीज के वीआईपी नंबरों की नीलामी की थी।
विज्ञापन


दो महीने में वाई सीरीज के नंबर खत्म होने के कारण आरएलए को श्राद्ध में नीलामी करानी पड़ रही है। आरएलए के अधिकारियों के अनुसार नीलामी में भाग लेने को इच्छुक लोगों को अपने साथ सेल लेटर और रेजीडेंस प्रूफ की प्रति लानी होगी। रिजर्व प्राइस के लिए पैसे नगद ही जमा होंगे। इस बार ड्रॉफ्ट स्वीकार नहीं होगा।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें