फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विनोद खन्ना गुरदासपुर से पांचवीं बार भाजपा प्रत्याशी

Tue, 25 Mar 2014 12:13 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
गुरदासपुर लोकसभा क्षेत्र से भाजपा प्रत्याशी के रूप में पूर्व केंद्रीय मंत्री विनोद खन्ना के नाम पर पार्टी नेतृत्व की मुहर लग गई है।
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार पार्टी ने खन्ना को गुरदासपुर से एक बार फिर मैदान में उतारने का निर्णय सोमवार को लिया। वह इस सीट से तीन बार सांसद चुने जा चुके हैं तथा पिछले चुनाव में पीपीसीसी के मौजूदा अध्यक्ष प्रताप सिंह बाजवा से 8342 मतों के अंतर से हार गए थे।
विज्ञापन


इस प्रकार वह लगातार पांचवीं बार गुरदासपुर से भाजपा प्रत्याशी होंगे। हालांकि ,इसकी आधिकारिक घोषणा अभी नहीं हुई है।

इससे पहले पार्टी अमृतसर से अरुण जेटली और होशियारपुर से विजय सांपला को मैदान में उतार चुकी है। पंजाब की बाकी दस सीटों पर शिरोमणि अकाली दल के प्रत्याशी चुनाव लड़ रहे हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें