फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विजिलेंस मांगती थी अखरोट और चाय, केयरटेकर को पीटते थे

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। संजय पोपली की पत्नी श्री पोपली ने विजिलेंस टीम पर घर में आकर रौब झाड़ने का भी आरोप लगाया है। श्री पोपली का आरोप है कि विजिलेंस की टीम बार-बार चाय और बादाम, अखरोट मांगती थी। चाय लाने में देरी होने पर उनके घर में काम करने वाले केयरटेकर को मारते थे। घटना के बाद घर में रिश्तेदारों और दोस्तों का आना शुरू हो गया।
विज्ञापन

श्री पोपली ने कहा कि विजिलेंस ने मीडिया को झूठ बोला। कुछ दिन पहले विजिलेंस ने कहा संजय पोपली के घर तीन घंटे तक रेड चली, लेकिन हकीकत यह है कि पूरे दिन रेड चली। सुबह से लेकर रात के 12 बजे तक विजिलेंस ने घर में जांच की थी।
एक घंटे सीएफएसएल ने की जांच
शनिवार को शाम करीब साढ़े चार बजे सीएफएसएल की टीम संजय पोपली के घर पहुंची। एक घंटा जांच करने के बाद टीम लौट गई। सीएफएसएल टीम ने पिस्टल और अन्य नमूने घटनास्थल से कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें