फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh News: विधान भवन विश्व धरोहर की सूची में शामिल, रखरखाव और सौंदर्यीकरण होना चाहिए अनूठा

विज्ञापन
विज्ञापन
पंचकूला। हरियाणा विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता ने बुधवार को विधान भवन के विश्व धरोहर के तौर पर संरक्षण के लिए चंडीगढ़ प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक की। इस दौरान विधान भवन में चल रहे जीर्णोद्धार कार्यों की प्रगति की समीक्षा की गई व कार्यों में देरी के लिए अफसरों से जवाब तलब किया गया। बैठक में परिसर और इसके रास्तों के आसपास की गई बाड़बंदी पर भी जवाब मांगा गया। इस पर चंडीगढ़ के मुख्य वास्तुकार ने बताया कि प्रशासन पूरे कांप्लैक्स की सुरक्षा के लिए नई व्यवस्था विकसित करने की योजना बना रहा है जिसमें इस बाड़बंदी पर भी काम होगा। यहां विधानसभा, हाईकोर्ट एवं सचिवालय के लिए सांझा सुरक्षातंत्र बनाने का प्रस्ताव है। इसको लेकर विधानसभा अध्यक्ष ज्ञानचंद गुप्ता जल्द हरियाणा, पंजाब और चंडीगढ़ पुलिस और सीआईएसएफ के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ बैठक करेंगे।
विज्ञापन

हरियाणा विधान सभा अध्यक्ष ज्ञान चंद गुप्ता ने कहा कि हरियाणा विधान सभा ऐसे शहर में स्थापित हैं जो एक केंद्र शासित प्रदेश होने के साथ-साथ दो प्रदेशों की राजधानी भी है। विधान भवन को यूनेस्को ने विश्व धरोहर की सूची में शामिल किया है। ऐसे में इस भवन का रखरखाव और सौंदर्यीकरण अपने आप में अनूठा होना चाहिए। उन्होंने कहा कि यहां 2018 वर्ल्ड हेरिटेज कमेटी आई थी। तब से यहां जीर्णोद्धार कार्य चल रहे हैं। कार्य की यह गति संतोषजनक नहीं है। उन्होंने सदन में अग्निशमक प्रणाली स्थापित न किए जाने पर कड़ा संज्ञान लिया। उन्होंने कहा कि पूरे देश में आगजनी जैसी आपात स्थिति को लेकर जागरुकता बढ़ी है। ऐसे में जहां कानून बनते हैं, वहीं अग्निशमन प्रणाली स्थापित न होना घोर लापरवाही दर्शाता है। इस पर मुख्य अभियन्ता सीबी ओझा ने सभी कार्यों के लिए समय सीमा बताई। उन्होंने कहा कि सभी कार्य दो माह के भीतर पूरे कर लिए जाएंगे।
पोस्ट ऑफिस के नीचे शौचालय बनाने का कार्य 20 अगस्त तक होगा पूरा
उन्होंने बताया कि पोस्ट ऑफिस के नीचे शौचालय बनाने का कार्य 20 अगस्त तक पूरा कर दिया जाएगा। ट्राई जंक्शन से हरियाणा विधानसभा तक इंटरलॉक टाइलें लगाकर फुटपाथ बनाने का कार्य अलॉट किया जा चुका है। इस पर 10 अगस्त से कार्य शुरू हो जाएगा। विधानसभा परिसर व उसके आसपास के एरिया को ब्यूटीफाई करने के लिए जल्द नई क्यारियां बनाई जाएंगी व यहां साल में तीन बार खिलने वाले फूल लगाए जाएंगे। सभी तल के बरामदों में फर्श की मरम्मत दो माह में पूरी हो जाएगी। विधान सभा की कैंटीन और कुछ कमरों में फाल्स सीलिंग का कार्य भी जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया गया है।
विज्ञापन


दूसरी मंजिल के कमरों की छत टपकने पर भी संज्ञान लिया
बैठक में बरसात के सीजन में दूसरी मंजिल के कमरों की छत टपकने पर भी संज्ञान लिया गया। इसको लेकर विधानसभा सचिवालय की ओर से चंडीगढ़ प्रशासन को अनेक पत्र भी लिखे जा चुके हैं। इस पर मुख्य अभियन्ता सीबी ओझा ने बताया कि पूरी छत की सिरे से वाटर प्रूफिंग की जाएगी। गत 7 और 8 जुलाई को तेज बारिश के कारण बेसमेंट स्थित ब्रांचों में पानी चला गया था। यूटी के अधिकारियों ने बताया कि भविष्य में ऐसी परिस्थितियों से निपटने के लिए भवन के साथ से ड्रेन का निर्माण किया जा रहा है। साथ ही जानकारी दी कि सभी बाथरूमों में फर्श निर्माण का काम पूरा कर लिया गया है।
पेड़ टूटने पर भी मांगा जवाब
हरियाणा एमएलए हॉस्टल की चहारदिवारी के रखरखाव और पेड़ टूटने पर भी जवाब मांगा गया। यहां के सौंदर्यीकरण के लिए बताया गया कि यहां सफेदे की जगह अन्य सुंदर व उपयोगी पौधे लगाए जाएंगे। विधान भवन और एमएलए हॉस्टल में बरसाती पानी के ठहराव की समस्या का निराकरण के लिए नई रोड गली बनाई जाएंगी। बैठक में चंडीगढ़ यूटी प्रशासन के मुख्य वास्तुकार कपिल सेतिया, अधीक्षक अभियंता ता जिगना के. संघाड़िया, अधीक्षक अभियंता रणजीत सिंह, वरिष्ठ वास्तुकार राजीव मेहता भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें