फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कनाडा के ब्रम्पटन में भिड़े पंजाबी युवक,मारपीट का वीडियो वायरल

Sun, 24 Jun 2018 07:57 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला,बठिंडा (पंजाब)
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
विज्ञापन
अच्छे भविष्य की कामना लेकर अपने बच्चों को पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने वाले माता पिता को नहीं पता कि उनके लाल विदेशी धरती पर क्या गुल खिला रहे हैं। इन दिनों कनाडा के ब्रम्पटन में पंजाबी युवाओं के बीच हुए मारपीट के दो वीडियो सामने आए हैं। इस झगडे़ के बाद ब्रम्पटन पुलिस ने एक पंजाबी युवक को भी हिरासत में लिया है। कनाडा के ब्रम्पटन में ट्रक ड्राइवर का काम करने वाले अमन ने बताया कि पंजाब से भारी तादात में युवा पढ़ाई के लिए कनाडा के विभिन्न शहरों में आ रहे हैं। लेकिन ज्यादातर युवा ब्रम्पटन में रह रहे हैं।
विज्ञापन


ब्रम्पटन में आकर युवा पढ़ाई के बजाय अपने साथियों के साथ मिलकर गलत रास्ते पर चले जाते हैं और ग्रुप बनाकर लड़ाई झगडे़ करने लगते हैं। जब से पंजाबी युवक ब्रम्पटन में आए हैं तब से माहौल ज्यादा खराब हो गया है और जो कामकाज वाले अच्छे पंजाबी युवक हैं। उनको भी स्थानीय लोग संदेह की नजर से देखने लगे हैं और जल्दी पंजाबी युवाओं को किराए पर मकान भी नहीं दे रहे। बता दें कि पिछले दिनों पंजाबी युवाओं के दो ग्रुप में ब्रम्पटन के एक चौराहे पर झगड़ा हो गया, जहां कुछ पंजाबी युवक एक युवक को सरेआम पीट रहे हैं।

कनाडा से आए वीडियो में दिख रहा है कि झगड़ा करने वाले पंजाबी युवक सरेआम गालियां दे रहे हैं। अमन के अनुसार झगडे़ के बाद ब्रम्पटन पुलिस ने एक पंजाबी युवक को हिरासत में लेकर अगली कार्रवाई शुरू कर दी थी। अमन ने पंजाब के लोगों को अपील की है कि वह तभी अपने बच्चों को विदेश भेजें अगर उनका कोई रिश्तेदार रह रहा हो या फिर बच्चों के रहने पढ़ने के खर्च को वह सहन कर सकें। पढ़ाई करने आने वाले कुछ युवक जानबूझकर माहौल को खराब कर देते हैं। जिसका खामियाजा पढ़ाई करने वाले अन्य अच्छे युवकों को भी भुगतना पड़ता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें