फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar News: नशे में धुत महिला का वीडियो वायरल, खड़ी भी नहीं हो पा रही थी

Sun, 11 Sep 2022 06:56 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का वादा पंजाब से नशे का खात्मा करना था लेकिन शहर के मकबूलपुरा इलाके में ही नहीं बल्कि कई अन्य इलाकों में नशा पहले की तरह बिक रहा है। इसका सीधा असर हमारी युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जो युवा अवस्था में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।
विज्ञापन
नशे की हालत में महिला का वीडियो वायरल। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पंजाब के अमृतसर में नशा इस कदर बढ़ चुका है कि अब युवाओं के बाद किशोर और महिलाएं भी इसका शिकार होने लगी हैं। अमृतसर के मकबूलपुरा इलाके में रविवार को नशे में धुत एक महिला का वीडियो वायरल हो गया। महिला इस कदर नशे में थी कि एक कदम उठाना तो दूर... खड़ी भी नहीं हो पा रही थी। 

विज्ञापन


बताया जा रहा है कि नशे में महिला का वायरल वीडियो शहर के पूर्वी विधानसभा हलके के मकबूलपुरा का है और इसे एक किसान नेता ने रिकॉर्ड किया है। शहर का यह वही इलाका है, जहां कुछ साल पहले बहुत से घरों के युवा नशे के कारण अपनी जान गंवा चुके हैं। नशे के चलते ही इस इलाके की कई माताओं को अपने बेटे खोने पड़े तो कई महिलाएं जवानी में ही विधवा हो गईं। 



आज भी इस इलाके के हालात में बहुत सुधार नहीं हुआ है और बहुत से घरों के युवा आज भी नशे की जद में हैं। इलाके के लोगों का कहना है कि यहां के युवा नशा बेचते भी हैं और करते भी हैं लेकिन न तो इस पर सरकार की ही नजर है और न ही पुलिस कार्रवाई कर पा रही है। 
विज्ञापन


वहीं समाज सेविका व राष्ट्रपति अवार्डी डॉ. स्वराज ग्रोवर कहती हैं कि 2012 से शुरू होकर अब तक के पंजाब के हर विधानसभा चुनाव का मुद्दा नशे का खात्मा रहा है लेकिन राजनीतिक दलों के वादे सिर्फ चुनावों तक ही सिमटकर रह जाते हैं। सत्ता में आने के बाद न तो कभी सरकारों ने इस ओर ध्यान दिया है और न ही सरकारों ने इसके खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। 

2022 के पंजाब विधानसभा चुनाव में भी आम आदमी पार्टी का वादा पंजाब से नशे का खात्मा करना था लेकिन शहर के मकबूलपुरा इलाके में ही नहीं बल्कि कई अन्य इलाकों में नशा पहले की तरह बिक रहा है। इसका सीधा असर हमारी युवा पीढ़ी पर पड़ रहा है, जो युवा अवस्था में ही गंभीर बीमारियों का शिकार हो रहे हैं।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें