फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gurdaspur: गोलगप्पे खाने के बाद होमगार्ड जवान ने नहीं चुकाए पैसे, दुकानदार से बहस का वीडियो वायरल, लाइन हाजिर

Tue, 23 May 2023 03:31 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, गुरदासपुर (पंजाब)

सार

गुरदासपुर में लगे क्राफ्ट मेले में एक पुलिस कर्मचारी वर्दी में नशे की हालत में लोगों को परेशान कर रहा था। गोलगप्पे खाने के बाद पैसों को लेकर उसने रेहड़ीवाले से बहस की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहा होमगार्ड जवान - फोटो : वीडियो ग्रैब
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

गुरदासपुर में एक होमगार्ड जवान ने गोलगप्पे खाने के बाद पैसे नहीं चुकाए। होमगार्ड जवान नशे में था। पैसे मांगने पर वह रेहड़ी वाले से बहस करने लगा। आसपास खड़े लोगों ने उसका वीडियो बना लिया जो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। वायरल वीडियो की जानकारी मिलते ही आरोपी होमगार्ड जवान ओम नारायण को लाइन हाजिर कर दिया गया है। साथ ही मामले की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, गुरदासपुर में लगे क्राफ्ट मेले में एक होमगार्ड जवान वर्दी में नशे की हालत में लोगों को परेशान कर रहा था। गोलगप्पे खाने के बाद पैसों को लेकर उसने रेहड़ीवाले से बहस की। मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने उसकी वीडियो बनानी शुरू कर दी। इस पर लोगों के साथ भी उसकी गरमागरमी हुई। शहर में लगे क्राफ्ट मेले के बाहर काफी चहल पहल थी। लोग शोर सुनकर वहां एकत्रित हो गए और होमगार्ड जवान की शिकायत करने की बात करने लगे। इस पर वह अपनी कार में बैठकर वहां से तेजी से निकल गया।

वीडियो वायरल होने के बाद मामला पुलिस अधिकारियों तक पहुंचा तो खुलासा हुआ कि आरोपी कर्मचारी होमगार्ड का जवान है और थाना सदर में तैनात है। एसएसपी गुरदासपुर दयामा हरीश कुमार ओमप्रकाश ने बताया कि ओम नारायण नाम के होमगार्ड जवान के खिलाफ कार्रवाई करते हुए इसे पुलिस लाइन में तब्दील कर दिया गया है और वीडियो की विभागीय जांच शुरू कर दी गई है।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें