फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Haryana: पंचकुला के दशहरा मेले में घूमते दिखे सीएम मनोहर लाल, वीडियो वायरल; साथ में नहीं थी सिक्योरिटी

Wed, 08 Nov 2023 06:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

वायरल हुए वीडियो में सीएम की तरह दिखने वाला एक व्यक्ति टोपी लगाकर और मुंह पर गमछा बांधकर पंचकुला के सेक्टर 5 स्थित शालीमार ग्राउंड में आयोजित विशाल दशहरा समारोह में घूम रहा है। उनके साथ कोई सुरक्षाकर्मी भी नहीं दिख रहा।
विज्ञापन
वायरल वीडियो में दिख रहे सीएम मनोहर लाल - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कभी बुलेट चलाकर तो कभी रोडवेज बस में सफर करने वाले हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल अब भेष बदलकर आम आदमी की तरह मेले में घूमते नजर आए। उनके मेले में घूमने का वीडियो बुधवार को सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। लोग उनके इस अंदाज को काफी पसंद कर रहे हैं। यह वीडियो 24 अक्तूबर दशहरा मेले का है।

विज्ञापन




वह चौकीदार के कपड़े पहनकर पंचकूला के सेक्टर पांच दशहरा ग्राउंड पहुंचे थे। उन्होंने मुंह पर सफेद रंग का कपड़ा लपेटा हुआ था। इस दौरान वह बिना किसी सुरक्षा घेरे के लोगों के बीच घूमते रहे। सीएम के मीडिया सेक्रेटरी प्रवीन अत्रे ने बताया कि यह वीडियो मुख्यमंत्री मनोहर लाल का ही है।

वह दशहरा के दिन भेष बदलकर लोगों के बीच गए थे। इस दौरान उन्होंने जिला प्रशासन व आयोजकों की ओर से मेले इंतजाम की सुरक्षा व्यवस्था का जांचा। लोगों के बीच जाकर प्रशासन के इंतजामों को जाना। अत्रे ने कहा कि सीएम अक्सर लोगों के बीच जाकर सरकार की ओर से दी जा रही सुख-सुविधाओं की जांच करते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें