फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: अपना कूड़ा खुद प्रोसेस करेंगी सोसाइटियां, सेक्टर-49 में लगी पहली इंस्टेंट मिक्स एसडब्ल्यूएम मशीन

Wed, 08 Nov 2023 05:58 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

सेक्टर-49 के सहज सफाई केंद्र में लगी इंस्टेंट मिक्स सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मशीन  कचरे को पाउडर में बदल देगी, जिसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि चार सोसाइटियों को कचरे के निपटारे को लेकर आ रही परेशानी से निजात मिलेगी।
विज्ञापन
सेक्टर 49 में लगी मशीन - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

चंडीगढ़ की चार सोसायटियां अब अपना कचरा खुद प्रोसेस करेंगी। सेक्टर-49 के सहज सफाई केंद्र में शहर का पहला इंस्टेंट मिक्स सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट मशीन स्थापित की गई है। ये मशीन करीब एक घंटे में 100 किलो के कचरे को पाउडर में बदल देगी। लोगों को बदबू से भी राहत मिलेगी। मंगलवार को सांसद किरण खेर ने मेयर अनूप गुप्ता, स्थानीय पार्षद राजिंदर शर्मा व अन्य की उपस्थित में मशीन का उद्घाटन किया।
विज्ञापन


स्थानीय पार्षद ने बताया कि मशीन कचरे को पाउडर में बदल देगी, जिसे ईंधन के रूप में इस्तेमाल किया जा सकेगा। उन्होंने कहा कि इससे न केवल पर्यावरण सुरक्षित होगा बल्कि चार सोसाइटियों को कचरे के निपटारे को लेकर आ रही परेशानी से निजात मिलेगी। उन्होंने कहा कि कूड़ा प्रोसेसिंग मशीन काफी महंगी थी, जिसकी वजह से सोसायटी वाले इसे खरीद नहीं पा रहे थे। इसके बाद सांसद किरण खेर ने सांसद निधि से 50 लाख रुपये खर्च करके यह मशीन उपलब्ध कराई। 

यह भी पढ़ें: Punjab: तरनतारन में ट्रिपल मर्डर, पति-पत्नी समेत तीन लोगों की बेरहमी से हत्या, सभी के मुंह पर लगी थी टेप
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि वार्ड में लगी मशीन अपने आप में शहर भर की पहली मशीन है। अब सोसायटी का कचरा यहीं प्रोसेस होगा। सांसद किरण खेर ने कहा कि इस प्रकार की मशीन को पहली बार चंडीगढ़ में लगाया गया है, जोकि आने वाले समय में कूड़े के सही निपटान को लेकर और शहर को स्वच्छ बनाने के लिए एक मील का पत्थर साबित होगी। मेयर अनूप गुप्ता ने कहा कि शहर को स्वच्छ और साफ-सुथरा रखना नगर निगम की प्राथमिकता है। चाहे डड्डूमाजरा का डंपिंग ग्राउंड हो या वहां के निवासियों के स्वास्थ्य की बात हो, नगर निगम नए प्रोजेक्ट लाकर उनकी समस्याओं को दूर कर रहा है।
विज्ञापन


एमओयू होने के बाद बिल से कचरा शुल्क हटाने की होगी मांग
पार्षद शर्मा ने कहा कि इस मशीन को चलाने के लिए सोसायटियों का कंपनी के साथ समझौता होगा। कंपनी के कर्मचारियों द्वारा ही से चलाया जाएगा। एमओयू होने के बाद सोसाइटी में रहने वाले लोगों के पानी के बिलों में जो कचरा शुल्क लगाकर भेजा जाता है, उसे हटाने के लिए नगर निगम की सदन की बैठक में एजेंडा लाया जाएगा। उनका कहना है कि जब सोसायटियों का कचरा उन्हीं के द्वारा प्रोसेस किया जा रहा है तो निगम को शुल्क देने का कोई तुक नहीं बनता। उन्होंने कहा कि सदन में एजेंडा को पास कराकर लोगों को इससे मुक्ति दिलाई जाएगी। उद्घाटन कार्यक्रम में वीके बाली, रविंद्र पठानिया, मनोनीत पार्षद नरेश पांचाल, अश्विनी प्रशार, इंदिरा भारतीय, राजिंदर जोशी, समीर चाकू, अमित सूद, एनके शाही, अश्वनी शर्मा, अनीश काकीराला व अन्य उपस्थित रहे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें