मंडी में सब्जियों की सप्लाई अब बढ़ने लगी है जिससे सब्जियों के कीमतों में गिरावट आई है। उम्मीद है कि आने वाले दिनों में कीमतें और कम हो जाएंगी।
जो प्याज सप्ताह भर पहले मंडी में 100-110 क्विंटल ही आ रहा था, वह अब 700 से 800 क्विंटल आने लगा है। 12 नवंबर को सेक्टर-26 की मंडी में 880 क्विंटल से अधिक प्याज की सप्लाई हुई।
आढ़तियों के मुताबिक नासिक के बाद अब गुजरात व राजस्थान से भी प्याज आना शुरू हो गया है।
सस्ती हो गई सब्जियां
कुछ दिन पहले रिटेल में प्याज 80 से 90 रुपये तक भी बिक रहा था। अब प्याज 60 रुपये तक पहुंच गया है। मटर 40 रुपये, टमाटर 70 से 80 और गोभी 30 रुपये प्रति किलो तक बिक रही है। आलू भी अब 20 रुपये तक पहुंच गया है।
बढ़ गई सप्लाई
तारीख-------प्याज-------मटर------टमाटर
7 नवंबर-----110 क्विंटल---44 क्विंटल--240 क्विंटल
8 नवंबर-----238 क्विंटल---30 क्विंटल--140 क्विंटल
9 नवंबर-----178 क्विंटल---42 क्विंटल--112 क्विंटल
10 नवंबर----307 क्विंटल---44 क्विंटल--130 क्विंटल
12 नवंबर----887 क्विंटल---140 क्विंटल--292 क्विंटल