फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थोक में गिरा टमाटर, रिटेल में महंगा

Mon, 11 Aug 2014 11:48 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
मुनाफाखोरी के चलते मंडियों में टमाटर सस्ता नहीं होने दिया जा रहा है। सब्जी विक्रेता होल सेल में टमाटर के दाम गिरने के बाद भी ग्राहकों को रिटेल में महंगा ही बेच रहे हैं। पिछले तीन दिनों में टमाटर के होल सेल रेट में गिरावट दर्ज की गई है। इसके बावजूद रिटेल में अभी लोगों को 50 रुपये किलो में ही टमाटर खरीदना पड़ रहा है।
विज्ञापन


तीन दिन पहले सेक्टर-26 मंडी में टमाटर होल सेल में 20 से 25 रुपये प्रति किलो तक आ गया था। इससे पहले टमाटर के होलसेल भाव 40 से ही ऊपर थे। इसके बावजूद सब्जी विक्र्रेताओं ने इसके दाम कम नहीं किए। वहीं रविवार को भी थोक में टमाटर 30 से 32 रुपये में बिका, लेकिन रिटेल में यह 50 रुपये में ही बिक रहा है।

प्रशासन को नहीं चिंता
टमाटर पर मुनाफाखोरी के धंधे को रोकने के लिए प्रशासन ने अभी तक कोई पहल नहीं की है। प्याज और आलू के लिए तो प्रशासन ने सेक्टर-26 मंडी में स्टॉल लगवा दिया था। इसके बाद मंडी में आलू-प्याज के रेट कुछ नियंत्रित भी हुए, लेकिन टमाटर को लेकर अभी तक प्रशासन ने कोई कदम नहीं उठाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें