फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पाकिस्तानी व्यंजन चखने हैं तो पहुंचें किसान भवन

Mon, 11 Aug 2014 11:42 AM IST
शंकर सिंह/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कहते हैं कि दिल का रास्ता पेट से होकर गुजरता है और इसी कोशिश में पाकिस्तान के कराची शहर का वारसी फूड अपने लजीज व्यंजनों के साथ शहर में आया है। किसान भवन में शनिवार से शुरू हुई एग्जीबिशन ट्रेंड्ज में इस बार पाकिस्तानी खाने का एक विशेष स्टॉल लगाया गया है। स्टॉल से काफी दूर पहले ही व्यंजनों की खुशबू उसके स्वादिष्ट होने की गवाही देती है। रविवार दोपहर इन्हीं लजीज व्यंजनों वाले स्टॉल से पता चली पाकिस्तान और भारत में वारसी रेस्टोरेंट की दीवानगी
विज्ञापन


वारसी रेस्त्रां के संचालक तस्लीम अहमद ने बताया कि भारत में पाकिस्तान की कला और खानपान को काफी सराहना मिलती है। भारत में ज्यादातर मुगलई खाने का चलन है और असली मुगलई खाने के शौकीन लोगों को वारसी रेस्त्रां का खाना अपनी ओर खुद खींच लाता है। तस्लीम ने कहा कि कराची में उनकी दुकान को मुगलई खाने के लिए ही जाना जाता है, जिसके लिए लोग दूर-दूर से आते हैं।  

विरासत में मिली खाना बनाने की कला
तस्लीम ने कहा कि उनके पुरखे भी खाना बनाने की कला से जुड़े थे। बचपन से उनके घर में ऐसा माहौल था कि उन्होंने भी अपने पारिवारिक पेशे से जुड़ने की सोची। कराची में उनके  रेस्त्रां में कई पाकिस्तानी खिलाड़ी खाना खाने आते हैं, लेकिन प्रशंसकों से बचने के लिए वह अकसर ऑर्डर ही देते हैं। तस्लीम ने कहा कि शोएब मलिक, यूनुस खान, जावेद शेख न सिर्फ उनके रेस्त्रां में आते हैं, बल्कि अपने घर में भी उन्हें खाने के लिए बुलाते हैं।
विज्ञापन


हिंदुस्तान से आते हैं स्पेशल ऑर्डर
तस्लीम के भाई नबील ने बताया कि उनके खाने की डिमांड सिर्फ पाकिस्तान ही नहीं जबकि भारत में भी होती है। हाल ही में उन्होंने मुंबई में एक अवार्ड समारोह में कई बॉलीवुड सेलिब्रिटी परेश रावल, पूनम ढिल्लों, मिथुन चक्रवती को अपनी स्पेशल डिश सर्व की थी।   

घर में बनाते हैं मसाले
नबील ने कहा कि सभी ग्राहकों को एक और चीज जो खींच कर लाती है वह है उनके घर में बनने वाले मसाले। रेस्त्रां में बनने वाली सभी डिश सिर्फ घर में तैयार मसालों से ही बनाई जाती है। साथ ही डिश तैयार करते वक्त भी मिक्सी का भी इस्तेमाल नहीं होता।

स्टॉल में चखिए यह व्यंजन
चिकन टिक्का
चिकन बिरयानी
चिकन दम बिरयानी
चिकन स्टू
तवा कढ़ाई चिकन
अफगानी कढ़ाई चिकन
चिकन मलाई टिक्का
चिकन रेश्मी कबाब
रुमाली रोटी
अफगानी कबाब
वेज बिरयानी
पनीर टिक्का

सभी व्यंजनों की कीमत 250 से लेकर 300 रुपये के बीच में है। साथ ही एक रुमाली रोटी की कीमत 20 रुपये है। ट्रेंड्ज एग्जिबिशन में लोग वारसी फूड का लुत्फ सोमवार को सुबह 11 से रात नौ बजे तक उठा सकते हैं।
विज्ञापन

और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें