फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नया स्वाद: लुधियाना में बिक रहा है वेज गोल्ड बर्गर, खासियत और कीमत सुनकर रह जाएंगे हैरान

Sun, 28 Nov 2021 03:11 PM IST
निवेदिता वर्मा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चंडीगढ़

सार

एक वायरल हो रहे वीडियो में लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर 'बाबा जी बर्गर वाले' एक महंगा शाकाहारी बर्गर बेचते दिख रहे हैं जिसमें सोने के कण हैं। 
विज्ञापन
लुधियाना में बिक रहा सोने का बर्गर। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

खाने के शौकीनों को हमेशा नए स्वाद की तलाश रहती है। इसके आगे वे पैसों को भी अहमियत नहीं देते। अगर आप भी खाने के शौकीन हैं तो लुधियाना में एक नया स्वाद मिल सकता है। ये है वेज गोल्ड बर्गर। एक वायरल हो रहे वीडियो में लुधियाना के एक स्ट्रीट वेंडर 'बाबा जी बर्गर वाले' एक महंगा शाकाहारी बर्गर बेचते दिख रहे हैं जिसमें सोने के कण हैं। 

विज्ञापन


इस बर्गर की कीमत एक हजार रुपये है। सबसे महंगा स्ट्रीट फूड बर्गर होने के कारण इसे ये नाम मिला है। हालांकि कुछ लोगों को इसकी कीमत ज्यादा लग सकती है लेकिन स्वाद की कोई कीमत नहीं होती। वैसे अगर किसी को ये मुफ्त में खाना है तो उसका भी समाधान है। खाने वाले को बस इसे 299 सेकेंड में पूरा करना होगा। यदि कोई इस चुनौती को पूरा कर सकता है तो मुफ्त में बढ़िया पेट पूजा हो सकती है।

बाबा जी बर्गर वाले के स्पेशल बर्गर को दिखाते हुए यूट्यूब पर शेयर वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो गया है। शेफ 'बाबाजी' का उल्लेख है कि अगर कोई व्यक्ति अकेले 5 मिनट के अंदर इसे खत्म कर सकता है तो इसे न केवल मुफ्त बनाया जाएगा, बल्कि उस व्यक्ति को वह पैसा भी मिलेगा जो बर्गर के लिए खर्च होता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें