फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वाड्रा लैंड डीलः भाजपा सरकार का अहम फैसला

Wed, 24 Dec 2014 04:54 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, चंडीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
वाड्रा-डीएलएफ लैंड डील मामले की जांच में केंद्र सरकार का मुंह देख रही हरियाणा सरकार जल्दी ही इस मामले में जांच के आदेश जारी कर सकती है। हरियाणा भाजपा के प्रभारी डा. अनिल जैन ने संकेत दिए हैं कि शीघ्र ही भाजपा इस मामले में जांच के लिए आयोग का गठन कर सकती है।
विज्ञापन


मंगलवार को पत्रकारों से बातचीत के दौरान डा. जैन ने कहा कि हरियाणा सरकार जल्द ही इस मामले में कोई ठोस कदम उठाएगी। केंद्र सरकार और हरियाणा सरकार का अब तक का लेखाजोखा लेकर मीडिया से रूबरू हुए डा. जैन ने रामपाल मामले में सरकार की पीठ ठोंकते हुए यह इशारा किया कि हरियाणा सरकार सही राह पर चल रही है और भ्रष्टाचार खत्म करने में सरकार अहम कदम उठा रही है।

डा. जैन ने कहा कि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अमित शाह दो जनवरी को हरियाणा में पार्टी विधायकों के लिए एक प्रशिक्षण कार्यक्रम का उद्घाटन करेंगे। जनता व पार्टी संगठन के साथ बेहतर तालमेल स्थापित करते हुए विधायी कार्य कैसे किए जाएं, इस संबध में यह प्रशिक्षण कार्यक्रम 2 से 4 जनवरी तक फरीदाबाद के सुरजकुंड में आयोजित किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

धर्मांतरण विरोधी बिल लाने के लिए भाजपा तैयार

डेरा सच्चा सौदा के खिलाफ एक मामले में सीबीआई जांच के आदेश को लेकर पूछे गए सवाल पर भाजपा प्रभारी जैन ने कहा कि उनकी सरकार कानून के साथ है।

धर्मांतरण के विषय पर पार्टी के रुख को स्पष्ट करते हुए  जैन ने कहा कि भाजपा धर्मांतरण के खिलाफ है और इसके विरोध में बिल लाने को भी तैयार है बशर्ते अन्य पार्टियां भी इस विषय पर राजनीति से उपर उठकर बात करे।

उन्होंने कहा कि यह साफ किया जाना चाहिए कि घर वापिसी ही केवल धर्मांतरण है या फिर काफी समय से जबरन व पैसे के दम पर करवाए धर्मांतरण को भी धर्मांतरण माना जाए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें