फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गर्लफ्रेंड का रिश्ता कहीं और तय हो गया तो युवक ने देखो ये क्या कर दिया?

Mon, 24 Jul 2017 09:26 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हिसार(हरियाणा)
विज्ञापन
suicide
विज्ञापन
पड़ोस की युवती से प्यार हो गया, लेकिन उसका रिश्ता कहीं और तय हो गया। इससे बौखलाए युवक ने वो काम कर दिया, युवती के मां बाप सन्न रह गए। घटना हरियाणा के हिसार की है। ऋषि नगर में एक ही मकान में किराये पर कमरा लेकर रहने वाले एक युवक को दूसरे परिवार की लड़की के साथ प्रेम हो गया। युवती के पिता ने जब लड़की की शादी कहीं और तय कर दी तो युवक ने जहरीला पदार्थ निगल लिया। युवक को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


युवक सतीश मिश्रा मूलरूप से इटावा का रहने वाला है। वह ऋषि नगर में किराये के मकान पर कमरा लेकर रह रहा था। साथ वाले कमरे में दूसरा परिवार भी किराये पर रह रहा था। युवक को उस परिवार के साथ रह रही लड़की से प्रेम हो गया। इस बीच युवती के रिश्ते की बात कहीं और शुरू हो गई। युवती ने यह बात जब सतीश को बताई तो मामला बिगड़ गया।

सतीश युवती का हाथ मांगने के लिए बुधवार को उसके घर पहुंच गया, लेकिन युवती के पिता ने न केवल उसका प्रस्ताव ठुकराया, बल्कि उसने सतीश की पिटाई कर डाली। प्यार परवान न चढ़ता देख सतीश ने चावलों में रखने वाली कीटनाशक दवा निगल ली। इससे उसे चक्कर आए, लेकिन ज्यादा असर नहीं पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

सतीश मिश्रा अभी खतरे से बाहर है

suicide attempt
सतीश मिश्रा ने बताया कि शनिवार सुबह सतीश बाजार गया और चावल में डालने वाली दो जहरीली गोलियां और खरीद ली। इस दौरान उसे रास्ते में उसका दोस्त दीपक मिल गया। दोनों चाय पीने के लिए एक रेहड़ी पर रुक गए। इस दौरान नजर बचाकर सतीश ने दोनों गोलियां गटक लीं और चाय पी ली। बाद में दोनों सतीश के घर आ गए। घर की सीढ़ियों पर चढ़ते समय सतीश चक्कर खाकर गिर पड़ा। दीपक ने उसे संभाला और पानी पिलाया। इस दौरान सतीश ने दीपक को पूरी बात बताई तो दीपक उसे तुरंत नागरिक अस्पताल में ले आया। यहां उसकी हालत सामान्य बनी हुई है। 

युवती की मां पहुंची सतीश का हाल जानने            
मामले के बारे में जब युवती की मां को पता चला तो वह सतीश का हाल जानने के लिए पहुंची। सतीश का कहना है कि उसकी प्रेमिका की मां तो उसके साथ शादी तय होने में खुश है, लेकिन उसके पिता खुश नहीं। हालांकि अस्पताल में भर्ती सतीश ने युवती के मां से भी ज्यादा बात नहीं की। मामले की सूचना अस्पताल प्रशासन ने पुलिस को दे दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें