फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रणजी सीजन में मेजबानी के लिए यूटीसीए तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। बीसीसीआई ने कोरोना संक्रमण को देखते हुए 4 जनवरी को रणजी ट्रॉफी स्थगित करने का फैसला लिया था। स्थितियों में कुछ सुधार होते देख बीसीसीआई ने दो चरणों में रणजी ट्रॉफी को कराने का फैसला लिया है। इस फैसले का यूटी क्रिकेट एसोसिएशन (यूटीसीए) अध्यक्ष संजय टंडन ने स्वागत किया। मैचों की मेजबानी पर टंडन ने बताया कि रणजी ट्रॉफी के साथ सीजन के अन्य आयोजनों के लिए भी चंडीगढ़ पूरी तरह तैयार हैं।
विज्ञापन

इस सीजन की रणजी ट्रॉफी 13 जनवरी से प्रस्तावित थी जो अब दो भागों में फरवरी और जून 2022 में आयोजित होगी। टंडन ने बताया कि बीसीसीआई का फैसला खिलाड़ियों सहित समूचे क्रिकेट जगत के हित में है। उन्होंने बताया कि कोविड की तीसरी लहर से पूर्व चंडीगढ़ की टीम रणजी ट्रॉफी में हिस्सा लेने के लिए पूरी तरह से तैयार थी। कैंप में खेले जा रहे अभ्यास मैचों से खिलाड़ियों की शार्टलस्टिंग तय थी। रणजी ट्रॉफी की दोबारा से औपचारिक घोषणा के बाद यूटीसीए रणजी ट्रॉफी के लिए पूरी तरह तैयार है।
राज और हरनूर विश्व कप के साथ लौटेंगे घर : टंडन
वेस्ट इंडीज में खेले जा रहे आईसीसी अंडर-19 वर्ल्ड कप के पिछले लीग मैच में नाबाद 162 रन की पारी खेल चुके राज अंगद बावा भारतीय टीम के स्टार बल्लेबाज शिखर धवन का रिकार्ड तोड़ चुके हैं और उनके हौसले बुलंद हैं। वह टूर्नामेंट में टॉप थ्री की स्कोरर की सूची में शामिल है, जबकि उनके साथ बल्लेबाज हरनूर सिंह पन्नू टूर्नामेंट में टीम को जबरदस्त शुरुआत दे चुके हैं। यूटीसीए अध्यक्ष संजय टंडन ने उम्मीद जताई कि दोनों खिलाड़ी अपनी फॉर्म को बरकरार रखते हुए विश्व कप के साथ घर लौटेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें