फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बदला पंचायत भवन : यूटी गेस्ट हाउस-2 बनने के बाद की डेढ़ करोड़ की कमाई

विज्ञापन
विज्ञापन
चंडीगढ़। सेक्टर-18 स्थित पंचायत भवन के यूटी गेस्ट हाउस-2 में बदलने के बाद से यूटी प्रशासन को यहां से करीब डेढ़ करोड़ रुपये की कमाई हुई है। पिछले एक साल में यह भवन पूरी तरह से बदल गया है। प्रशासक के सलाहकार धर्मपाल ने बुधवार को पहली बार यूटी गेस्ट हाउस-2 का दौरा किया तो बीते कुछ महीनों में हुए बदलावों को देख वह भी हैरान हुए। उन्होंने इसे सेक्टर-6 के यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

बीते एक साल में यूटी गेस्ट हाउस-2 में काफी सुधार हुआ है। अंदर एक कोने में जहां वर्षों से कूड़ा गिराया जाता था, उसे साफ किया गया और फिर वहां गार्डन बनाया गया है। प्रवेश द्वार व अंदर के पार्कों का सौंदर्यीकरण किया गया है। कमरों की हालत सुधारी गई है और साफ-सफाई की व्यवस्था को ठीक किया गया है। बैठने के लिए कुर्सियों की जगह सोफे लगाए गए हैं। कमरों के अंदर पहले पुराने टीवी लगाए गए थे, जिन्हें एलईडी में बदला गया। जहां एसी नहीं लगे हुए थे, वहां एसी लगाए गए हैं। इसका असर ये हुआ है कि यहां पहले कभी कोई रहना पसंद नहीं करता था, अब उसके कमरे बुक रहते हैं। एक फरवरी 2021 से अब तक कमरों व हॉल की बुकिंग से ही करीब एक करोड़ 18 लाख रुपये की कमाई की है। इसके अलावा फूड सेल से करीब 33 लाख 83 हजार रुपये की कमाई की है। कोरोना के बावजूद यूटी गेस्ट हाउस-2 से आतिथ्य (हॉस्पिटैलिटी) विभाग को ये कमाई हुई है।
एक साल के अंदर बदली व्यवस्था, ई-ऑफिस वई-रिजर्वेशन भी शुरू
यूटी गेस्ट हाउस-2 के असिस्टेंट डायरेक्टर राकेश कुमार ने बताया कि यहां ई-ऑफिस, ई-रिजर्वेशन, ई-पेमेंट और ई-अटेंडेंस की सुविधा को पूरी तरह से लागू कर दिया गया है, जिससे काम करने में पारदर्शिता आती है। कहा कि, उनकी कोशिश है कि जो भी अतिथि यूटी गेस्ट हाउस-2 में ठहरे उसे साफ और स्वच्छ वातावरण मिले। अच्छे खाने की व्यवस्था हो। राकेश कुमार ने कहा कि विभाग के सचिव व अन्य अधिकारियों की मदद से ये बदलाव संभव हुए हैं। सलाहकार के निर्देशानुसार जल्द यहां यूटी गेस्ट हाउस-1 की तर्ज पर सभी सुविधाएं दी जाएंगी।
विज्ञापन

मनोज परिदा ने दिए थे कायाकल्प के आदेश
यूटी प्रशासक के पूर्व सलाहकार मनोज परिदा ने 7 नवंबर 2019 पंचायत भवन का दौरा कर इसकी बदतर हालत देखकर कायाकल्प के आदेश दिए थे। शहर की सबसे प्राइम लोकेशन पर होने के होने के बावजूद यहां कोई ठहरना नहीं चाहता था। इसके बाद परिदा ने पंचायत भवन को सेक्टर-6 स्थित यूटी गेस्ट हाउस की तर्ज पर विकसित करने के आदेश दिए थे। इसके बाद कई महीने तक नवीनीकरण का काम चला और फरवरी 2021 में इसे लोगों के लिए शुरु कर दिया गया।
विज्ञापन

--एक नजर में यूटी गेस्ट हाउस-2 --
कुल कमरे: 32
हॉल: 5
बुकिंग: ऑनलाइन
कीमत: 1288 रुपये (प्रतिदिन)
लोकेशन: मध्य मार्ग, सेक्टर 18
संपर्क: 0172 270079-192
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें