फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पुश्तैनी मकान देखकर भावुक हुए अमेरिकी राजदूत

Fri, 16 Oct 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, जालंधर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
अमेरिकी राजदूत रिचर्ड राहुल वर्मा ने वीरवार को जालंधर के गोराया में पड़ते गांव अपरा में पिता कमलदेव वर्मा के साथ अपना पुश्तैनी घर देखा। उनके पिता कमलदेव वर्मा का बचपन इसी घर में बीता है।
विज्ञापन


इस दौरान रिचर्ड काफी भावुक हो गए। उनका जन्म कनाडा में हुआ है। अब इस घर में रिचर्ड की चचेरी बहन सोनिया वर्मा और जीजा विपिन रहते हैं। इसके बाद वह गांववासियों की ओर रखे स्वागत समारोह में शामिल हुए।

वह करीब एक घंटे तक वहां रहे। इस दौरान कई लोग उनसे मुलाकात करना चाह रहे थे, लेकिन उनके साथ पर्सनल सिक्योरिटी ने लोगों को मिलने नहीं दिया।
विज्ञापन

कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे

उनकी सुरक्षा के लिए पुलिस फोर्स तैनात की गई थी। इस दौरान जालंधर के सांसद चौधरी संतोख सिंह, पूर्व मंत्री अवतार सिंह हेनरी और गांव सरपंच दिनेश ऐरी मौजूद रहे।

मई में नानी के पुराने घर गए थे रिचर्ड राहुल: रिचर्ड राहुल वर्मा 21 मई को जालंधर के बस्ती शेख के चायआम मोहल्ला में नानी माया देवी का पुराना घर देखने आए थे। वह करीब 35 साल बाद यहां पहुंचे थे।

उसी दिन रिचर्ड राहुल डीएवी कॉलेज के दीक्षांत समारोह में बतौर मुख्यातिथि मौजूद रहे। उन्होंने विद्यार्थियों को डिग्रियां भी बांटी थी। इसी कॉलेज में उनके पिता भी पड़ते थे।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें