फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब में सड़क हादसे, महिला समेत 5 लोगों की मौत

Fri, 16 Oct 2015 05:34 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मलोट/गिद्दड़बाहा,मुक्तसर(पंजाब)
विज्ञापन
विज्ञापन
पंजाब के तीन अलग-अलग हादसों में एक महिला समेत 5 लोगों की मौत हो गई। हादसे में मरने वालों में एक ही परिवार के 3 लोग भी हैं।  पहला हादसा मलोट हलके के गांव जंडवाला के पास हुआ।
विज्ञापन


वीरवार सुबह ऑल्टो कार और ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच टक्कर में कार सवार एक ही परिवार के तीन लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतकों में पति-पत्नी और उनका बेटा शामिल है। रामपुरा फूल का राधे श्याम (55), उसकी पत्नी वीना रानी (54) और बेटा गौरव कुमार मलोट अपनी रिश्तेदारी में शादी में गए थे।

वीरवार सुबह बारात बठिंडा से वापस मलोट लौट रही थी। इस दौरान सुबह करीब साढ़े छह बजे बठिंडा रोड पर गांव जंडवाला के पास बठिंडा की ओर जा रही ट्रैक्टर-ट्रॉली के ट्रैक्टर का स्पैंडल टूट गया। इससे ट्रैक्टर बेकाबू होकर सामने से आ रही ऑल्टो कार से टकरा गया।
विज्ञापन


टक्कर इतनी भयावह थी कि कार सवार उक्त तीनों लोगों की मौत हो गई। मामले की जांच कर रहे मुंशी जसविंदर सिंह ने बताया कि ट्रैक्टर चालक गेजा सिंह निवासी जलालाबाद मौके से फरार हो गया। उसके  खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।

उधर गिद्दड़बाहा के हुस्नर चौक में वीरवार दोपहर बाद ऑल्टो कार और मोटरसाइकिल की आमने-सामने टक्कर हो गई। इसमें मोटरसाइकिल चालक की मौत हो गई। मृतक की पहचान बलवंत सिंह (40) निवासी गुरुसर के रूप में हुई है। हादसे में कार और मोटरसाइकिल बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए।
विज्ञापन

डिवाइडर पर चढ़ी कार, एक की मौत, दो घायल

वहीं बटाला में अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर एक स्विफ्ट कार तेज रफ्तार से अलीवाल रोड की तरफ से बाईपास के रास्ते अमृतसर रोड की तरफ जा रही थी। जब कार धीर मोड़ पर पहुंची तो अचानक संतुलन बिगड़ जाने से कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे में जख्मी हुए परमिंदर सिंह वासी गांव मंजियांवाल ने बताया कि वह अपने चाचा के बेटे सिमरनजीत सिंह और अपने जीजा हरदीप सिंह गांव अकरपुरा के साथ करीब 12 बजे किसी रिश्तेदार के यहां विवाह के लिए गांव मंजियांवाल से कत्थूनंगल जा रहे थे। जब वह अमृतसर पठानकोट हाईवे पर गांव धीर मोड़ पर पहुंचे तो कार का संतुलन बिगड़ गया। इससे कार डिवाइडर पर चढ़ गई।

हादसे में जीजा हरदीप सिंह की मौत हो गई और वह खुद और उनके चाचा का बेटा जख्मी हो गए। एएसआई बलजीत सिंह ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सिविल अस्पताल बटाला भेज दिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें